{"_id":"5e4402638ebc3ee5e642e0fa","slug":"four-people-died-during-tractor-trolley-fell-into-ditch-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: मेला देखकर घर लौटते समय खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 4 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: मेला देखकर घर लौटते समय खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 4 की मौत
Wed, 12 Feb 2020 07:19 PM IST
हरीशचंद सिंह
डिजिटल न्यूज डेस्क, नेपाल/ महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, नेपाल/ महराजगंज।
Published by: हरीशचंद सिंह
Updated Wed, 12 Feb 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी नवलपरासी में मंगलवार की रात मेला देखकर घर लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरे खाई में गिरने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चितवन स्थित पुराना मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
जिला प्रहरी कार्यालय प्रवक्ता डीएसपी मोहन बहादुर खांड ने बताया कि बुलिडटार के छरछरे में मेला देखने गांवपालिका के कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए थे। घर वापसी के समय रजहर के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में बुलिडटार 3 बतासा गांव निवासी नरबहादुर सुस्लिङ, यमान सिंह सुस्लिङ, पूर्ण बहादुर थापा व लिला बहादुर सारु की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली में कुल 17 लोग सवार थे।