फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four more houses developed cracks along the Godhoiya drain in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोड़धोइया नाले के किनारे चार और मकानों में आईं दरारें- पहले गिर चुके हैं- अब इनपर भी खतरा

Tue, 11 Nov 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 11 Nov 2025 02:10 AM IST
सार

करीब 10 दिन पहले आदित्यपुरी कॉलोनी में नाले से सटे लवकुश सिंह, जगदीश उपाध्याय और मनोज उपाध्याय का मकान नाला निर्माण के दौरान गिराया गया था। रेड जोन में होने की वजह से उन्हें मुआवजा देकर मकान खाली कराया गया था। मकान में दरार आने के बाद तीनों परिवार शक्तिनगर में किराये का मकान लेकर रह रहे हैं।

विज्ञापन
Four more houses developed cracks along the Godhoiya drain in Gorakhpur
मकान में आईं दरारें।

विस्तार

गोड़धोइया नाले के किनारे शिवपुर सहबाजगंज में चार और मकानों में दरारें आ गई हैं। इससे वहां रह रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को कार्यदायी संस्था जल निगम नगरीय और सदर तहसील के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मकानों को जल्द खाली करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था की तैयारी है कि मंगलवार को लोगों को मुआवजा देकर मकानों को ध्वस्त कर दिया जाए।
विज्ञापन


शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर एक के पश्चिम गोड़धोइया नाले का निर्माण चल रहा है। कर्मचारी जेसीबी से खोदाई करने के बाद जमीन में बोर कर मोटर से पानी निकाल रहे हैं। दोनों मकानों से सटे लोहे की गर्डर भी लगाई गई है। इसके बाद भी सोमवार की दोपहर संगीता पांडेय और सावित्री देवी के मकान में दरारें आ गईं।
विज्ञापन


दोनों लोगों के मकान एक-दूसरे के सामने हैं। इसके अलावा दो और मकानों में दरारें आई हैं। सावित्री देवी ने एक वर्ष पहले मुआवजा मिलने के बाद प्रभावित हिस्सा तोड़ने के बाद नए सिरे से मकान बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मकान गिराए गए थे
करीब 10 दिन पहले आदित्यपुरी कॉलोनी में नाले से सटे लवकुश सिंह, जगदीश उपाध्याय और मनोज उपाध्याय का मकान नाला निर्माण के दौरान गिराया गया था। रेड जोन में होने की वजह से उन्हें मुआवजा देकर मकान खाली कराया गया था। मकान में दरार आने के बाद तीनों परिवार शक्तिनगर में किराये का मकान लेकर रह रहे हैं।

पीड़ित बोले...
एक साल पहले मकान के प्रभावित हिस्से को तोड़ा था। उसके बाद भी नाला सटाकर बनाया जा रहा है। अब तीन मंजिला मकान में दरारें आई हैं। किरायेदारों को मकान खाली करने के लिए कहा गया है: संगीता पांडेय

मकान अभी एक साल पहले ही बना है। नाला निर्माण की वजह से कई जगह दरारें आ गई हैं। फर्श में लगे टाइल्स टूट गए हैं। अब मकान में रहने से डर लग रहा है। अपना मकान होते हुए भी किराये पर रहने को मजबूर हैं: सावित्री देवी


शिवपुर सहबाजगंज में कुछ और मकानों में दरारें आई हैं। मौके का निरीक्षण कर उन्हें खाली करने को कहा गया है। उन्हें जल्द मुआवजा देकर मकान को गिरा दिया जाएगा: पंकज कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed