{"_id":"5ef87f225f67a519c03fcffd","slug":"four-more-corona-positive-including-lt-of-district-hospital-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर के जिला अस्पताल के एलटी सहित चार और मिले कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 122","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर के जिला अस्पताल के एलटी सहित चार और मिले कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 122
Sun, 28 Jun 2020 05:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 28 Jun 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या पर विराम नहीं लग रहा है। रविवार को जिला अस्पताल के एक एलटी सहित चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इन्हें लेकर कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 122 हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एलटी के पद पर कार्यरत 24 वर्षीय एलटी की ड्यूटी एमएमसीएच विंग में बने आइसोलेशन सेंटर में लगाई गई थी, जहां से उनकी कराई गई सैंपल की जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
इसके अलावा कसया क्षेत्र के अहिरौली बाजार और धुरिया में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि चौथा कोरोना पॉजिटिव मोतीचक क्षेत्र के जगन्नाथपुर का निवासी है। इन सभी को लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन