फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four-member team to investigate child death in Basti

बस्ती: बच्चे की मौत की जांच करेगी चार सदस्यीय टीम, पिता ने नर्सों पर लगाया है लापरवाही का आरोप

Mon, 23 Aug 2021 06:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 Aug 2021 06:18 PM IST
सार

मौत के बाद आसिफ ने स्वास्थ्य प्रशासन के आला अफसरों के अलावा सीडीओ, एसडीएम, एसपी व एएसपी तक को घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन
Four-member team to investigate child death in Basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

विस्तार

बस्ती जिले के भैरोपुर थाना कलवारी निवासी मो. आसिफ का आरोप है कि उसके नौ माह के बेटे की तबीयत 19 अगस्त को खराब हुई। उसे दस्त हो रहा था, जिसके कारण वह अनमना सा था। वह सुबह बच्चे को लेकर यहां आए तो बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीपी यादव से मिले और दो तीन दवाइयां लिख कर उन्होंने घर जाने को कहा। बाद में बच्चे की देखकर चिकित्सक ने भर्ती करने को कहा। पिता के अनुसार, वह भर्ती करने पहुंचे, तो वहां मौजूद चार नर्स चाय पी रहीं थीं।

विज्ञापन


मैंने कहा कि बच्चे को भर्ती कराकर ग्लूकोज आदि चढ़ाना है। नर्सों ने भी वार्ड में चलने को कह पीछा छुड़ा लिया। आधे घंटे में भी जब वह नहीं आईं तो दोबारा उनके पास पहुंचा और चिकित्सक से उनकी बात कराई। इस पर नर्स खासी नाराज हुईं और बच्चे को इंजेक्शन व ग्लूकोज तो लगा दी, मगर उनका रवैया बेहद डरावना था।
विज्ञापन


इसके बाद बच्चा चीखने लगा, तो फिर से उनसे स्थिति बताई, मगर उन लोगों ने स्पष्ट कर दिया कि अभी बच्चा चुप हो जाएगा। थोड़ी देर बाद वास्तव में बच्चा चुप हो गया, मगर उसके सांसों की डोर थम गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसिफ के अनुसार, उसे अंदेशा है कि नर्सों ने बच्चे को ओवरडोज इंजेक्शन दिया है। मौत के बाद आसिफ ने स्वास्थ्य प्रशासन के आला अफसरों के अलावा सीडीओ, एसडीएम, एसपी व एएसपी तक को घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।


आरोप है कि दोपहर से लेकर शाम तक मृतक का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। ऐसे में यह मामला संदिग्ध है। इस मामले में प्रभारी एसआईसी डॉ. राम प्रकाश ने कहा कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच के लिए एसआईसी डॉ. आलोक वर्मा ने चार सदस्यीय टीम गठित की है। दोषी बचने नहीं पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed