फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four killed in Pratapgarh road accident

हादसा: प्रतापगढ़ सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, बस्ती से गए थे तिलक चढ़ाने

Thu, 09 Dec 2021 06:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Dec 2021 06:48 PM IST
सार


लोग महुआपार से प्रतापगढ़ तिलक चढ़ाने गए थे, मृतकों में लड़की के पिता, मामा, मौसेरी बहन शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया है।

विज्ञापन
Four killed in Pratapgarh road accident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज जनपद में तिलक चढ़ा कर गांव वापस आ रहे परिजनों की कार प्रतापगढ़ जनपद में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुमटी को तोड़ते हुए पेड़ में जाकर भिड़ गई। हादसे में लड़की के पिता समेत चार लोगों की मौत हो गई। जिनमें थानाक्षेत्र के महुवापार निवासी सेवा निवृत्त फौजी समेत दो लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


कार में सवार एक अन्य भी गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें प्रतापगढ़ जिला अस्पताल से इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना से गांव में मातम पसर गया। रिश्तेदार व सगे संबंधी रात में ही प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


तिलक चढ़ाने गए थे लोग

महुवापार गांव निवासी सुरेंद्र सिंह सेना से रिटायर्ड फौजी थे। सेवा निवृत के बाद वह रेलवे में नौकरी करते थे। उनकी पत्नी व छोटी बेटी अंबाला में रहती है। बड़ी बेटी मुम्बई व बेटा हरियाणा में जॉब करते हैं। अंबाला रेडियो मिर्ची में कार्यरत छोटी बेटी का तिलक चढाने सभी गांव आए हुए थे। बुधवार को रिश्तेदारों व गांव वालों के साथ सभी लोग प्रयागराज जनपद गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब सवा दो बजे वापस लौटते समय प्रतापगढ़ जनपद में सेना के कैंप से कुछ पहले कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुमटी को तोड़ते हुए पेड़ से जा भिड़ी। कार में बैठे लड़की के मामा यानी सुरेंद्र सिंह के साले गोरखपुर के बांसगांव निवासी हरि सिंह (60) , कार चला रहे महुआपार निवासी सुशील सिंह (22) पुत्र उमाशंकर सिंह व रेलवे कॉलोनी गोरखपुर में लड़की के नाना के साथ रहने वाली मौसेरी बहन श्रेयांशी सिंह (15) की मौके पर ही मौत हो गई।


लड़की के पिता सुरेंद्र सिंह व बगल के हरिवंशपुर गांव निवासी पप्पू गुप्ता घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी को कार से बाहर निकाल कर घायलों को जिला अस्पताल प्रतापगढ़ पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान सुरेंद्र सिंह की बृहस्पतिवार दोपहर मौत हो गई। पप्पू गुप्ता की हालत चिंताजनक है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed