{"_id":"696d3a718d8dfb9afc096334","slug":"four-killed-four-injured-in-road-accidents-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1202180-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क हादसों में चार की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क हादसों में चार की मौत, चार घायल
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में रविवार को अलग अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।
एम्स थाना क्षेत्र के एनएच 28 फोरलेन पर बहरामपुर कुरमौल के पास बाइक सवार महेंद्र साहनी के परिवार की पिंकी साहनी (27) की मौत हो गई। जबकि चालक और बेटी पूजा गंभीर रूप से घायल हुए। जानकारी के अनुसार, वे माडापार से घर लौट रहे थे कि अज्ञात फोर व्हीलर की चपेट में आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
वहीं बड़हलगंज फोरलेन पर मऊ जनपद निवासी अमीर (29) की अज्ञात वाहन से टक्कर से मौत हो गई। बाइक सवार अमीर घोसी से लौट रहे थे कि ओझौली के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। स्थानीय पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, पीपीगंज में नयनसर-रावतगंज बाइपास पर हरिकीर्तन गायक सत्तन चौहान (55) की बाइक और तेज रफ्तार कार की आमने-सामने टक्कर में मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार लोग सुरक्षित रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
उधर, भटहट में बाइक सवार ने साइकिल चालक रामसजन (65) को टक्कर मार दी। घायल रामसजन का मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हुई। वहीं सरदारनगर में दो चारपहिया वाहन आपस में टकरा गए। चौरीचौरा की महिला पानमती (45) घायल हुई, जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया। दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने सभी गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। साथ ही परिजनों ने तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।