{"_id":"6622e7e9ea9219e7f10c75c4","slug":"four-for-delhi-three-for-mumbai-two-summer-specials-for-gujarat-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-531407-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिल्ली के लिए चार, मुंबई के लिए तीन, गुजरात के लिए दो समर स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिल्ली के लिए चार, मुंबई के लिए तीन, गुजरात के लिए दो समर स्पेशल
विज्ञापन
- गोरखपुर से होकर जाएंगी सभी ट्रेनें, लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। इस बार गर्मी में यात्रियों को ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी नहीं करनी होगी। रेलवे ने दिल्ली-मुंबई, सूरत, जयपुर, अजमेर आदि बड़े शहरों के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। शुक्रवार को दिल्ली के लिए चार, मुंबई के लिए तीन, सूरत के लिए दो समर स्पेशल की घोषणा की है।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन बरौनी से 20 अप्रैल को किया जाएगा। भागलपुर-वलसाड ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी भी 20 अप्रैल को चलेगी। रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी रक्सौल से 20 अप्रैल और आनंद विहार टर्मिनस से 21 अप्रैल को एक फेरे के लिए चलाई जाएगी। दरभंगा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी दरभंगा से 20 अप्रैल को एक फेरा के लिए चलेगी। दरभंगा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 20 अप्रैल को चलाई जाएगी। सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी सहरसा से 21 अप्रैल को एक फेरा के लिए चलाई जाएगी। मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी मुजफ्फरपुर से 20 अप्रैल को एक फेरा के लिए चलाई जाएगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 20 अप्रैल और गोरखपुर से 22 अप्रैल को एक फेरा के लिए चलाई जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 21 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से और 23 अप्रैल को गोरखपुर से एक फेरा के लिए चलाई जाएगी। दरभंगा-दौराई-दरभंगा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन दरभंगा से चार मई से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को और दौराई से पांच मई से 30 जून तक प्रत्येक रविवार को नौ फेरों के लिए किया जाएगा। उधना-छपरा-उधना अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन उधना से 19 अप्रैल को और छपरा से 21 अप्रैल को एक फेरा के लिए होगा।