फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   four death and 103 new corona positive in Kushinagar

Corona in Kushinagar: कुशीनगर में कोरोना से चार की मौत, 103 नए मिले संक्रमित

Sat, 29 Aug 2020 08:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Aug 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
four death and 103 new corona positive in Kushinagar
Corona testing - फोटो : PTI

कुशीनगर जिले में शनिवार को कोरोना से संक्रमित चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 103 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2911 हो गई है, जिनमें से 25 की अब तक मौत हो चुकी है जबकि 710 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा शुक्रवार को ही 94 संक्रमित ठीक भी हुए हैं जिसके बाद ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या भी बढ़कर 2176 हो गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 1688 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें से 103 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 1585 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


संक्रमित पाए गए मरीजों में से कसया क्षेत्र में 25, नेबुआ नौरंगिया में दो, पडरौना में चार, सुकरौली में सात, हाटा में आठ, खड्डा में 12, मोतीचक में एक, तमकुही में पांच, कुबेरस्थान में नौ, रामकोला के तीन, सेवरही के पांच, फाजिलनगर के चार, कप्तानगंज के चार, दुदही के दो, विशुनपुरा के छह मरीज शामिल हैं। इसके अलावा शनिवार को चार संक्रमितों की मौत भी हुई जिसमें से दो कसया क्षेत्र के तथा एक रामकोला व एक मोतीचक क्षेत्र के निवासी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed