फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four accused arrested in high school exam fake admit card case sent to jail

Gorakhpur News: हाईस्कूल परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र मामले में गिरफ्तार चार आरोपी जेल गए

Wed, 25 Feb 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in high school exam fake admit card case sent to jail
- पिपराइच थाना क्षेत्र का मामला, सोमवार को दूसरे के स्थान पर दे रहे थे परीक्षा
विज्ञापन


गोरखपुर। पिपराइच क्षेत्र के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, जंगल धूसड़ में सोमवार सुबह हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में गिरफ्तार चार युवकों को पुलिस ने जेल भिजवा दिया। सभी के पास से फर्जी प्रवेश पत्र बरामद हुए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पादरी बाजार निवासी अभिषेक चौहान, बशारतपुर निवासी सौरभ कुमार, राजेंद्रनगर निवासी करन सोनकर और नीना थापा निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है।
जांच के दौरान केंद्र व्यवस्थापक संदीप कुमार ने आधार कार्ड में गड़बड़ी पकड़कर पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चारों युवकों ने फर्जी आधार कार्ड के सहारे प्रवेश पत्र बनवाकर वास्तविक परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दी। प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने बताया कि चार छात्रों के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर परीक्षा दिलाई जा रही थी। आरोपी युवकों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि एमएमआर पब्लिक स्कूल, पादरी बाजार के एक शिक्षक ने फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध कराकर उन्हें परीक्षा में बैठाया।
विज्ञापन

पुलिस ने दिनभर पूछताछ और जांच के बाद चार युवकों और एक शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिक्षक की भूमिका की गहन जांच जारी है। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed