{"_id":"6546a8174c71a51c8d023497","slug":"former-students-are-flag-bearers-of-progress-of-kendriya-vidyalaya-b-pandey-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-359069-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातन छात्र केंद्रीय विद्यालय की उन्नति के ध्वजवाहक : बी पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातन छात्र केंद्रीय विद्यालय की उन्नति के ध्वजवाहक : बी पांडेय
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए पुरातन छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक के प्राचार्य बी. पांडेय ने कहा कि विगत 50 वर्षों की उपलब्धियां आगामी समय में विद्यालय के उन्नयन के प्रयासों को ऊर्जा देने वाली हैं। पुरातन छात्र केंद्रीय विद्यालय संगठन के नित उन्नति के ध्वजवाहक हैं। वह शनिवार को केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक वायुसेना स्थल की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों की ओर से भारत के विभिन्न प्रदेशों के लोक एवं शास्त्रीय नृत्य संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्व निर्मित उपहार, संदेश पत्र एवं स्नेह के स्मृति पुरातन छात्रों को भेंट किए। प्राचार्य ने सभी पुरातन छात्रों को अभिनंदन पत्र प्रदान करके सम्मान किया। इस दौरान जहां स्वर्ण जयंती स्मारक का शिलान्यास एवं स्वर्ण जयंती स्मारक वट वृक्ष रोपा गया वहीं विद्यालय पत्रिका के स्वर्ण जयंती विशेषांक के कलेवर का लोकार्पण भी किया गया। समारोह में 1980 और 90 के दशक के पुरातन छात्रों की मौजूदगी से पुरानी यादें ताजा हो गईं। संचालन एवं संयोजन विद्यालय में पाठ्य सहगामी गतिविधियों के प्रभारी एवं स्नातकोत्तर हिंदी शिक्षक अमित कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन गोल्डन जुबली समिति के समन्वयक एवं पूर्व छात्र राजीव सोनेवाल ने किया।