फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former minister Amarmani Tripathi referred to AIIMS

अमरमणि त्रिपाठी को एम्स में किया गया रेफर, मानसिक रोग विभाग में चल रहा है इलाज

Tue, 11 Feb 2020 09:15 AM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: हरीशचंद सिंह Updated Tue, 11 Feb 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
Former minister Amarmani Tripathi referred to AIIMS
अमरमणि त्रिपाठी। (File photo) - फोटो : अमर उजाला।

मधुमिता हत्याकांड के सजायाफ्ता पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी को मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. तापस कुमार आईएच ने रोग की गंभीरता के मद्देनजर सोमवार को एम्स या किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) रेफर कर दिया। अमर मणि त्रिपाठी का लंबे समय से मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


कवियत्री मधुमिता हत्या के दोष में सजा काट रहे अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि जेल भेजे जाने के बाद से इलाज के लिए लंबे समय से मेडिकल कॉलेज में भर्ती होते रहे हैं। दंपति 13 दिसंबर 2018 को मेडिकल कॉलेज के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हुए थे। एक वर्ष पहले दंपति को एम्स रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


25 अप्रैल 2019 को दोनों को फिर से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 22 जुलाई 2019 को दोनों को फिर उच्चतर संस्था के लिए रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीसी श्रीवास्तव ने बताया कि अमर मणि त्रिपाठी को केजीएमयू या एम्स के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed