फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former Income Tax Commissioner in Gorakhpur fell prey to the fraud of Bitcoin, lost Rs 47.86 lakh

UP: निवेश के झांसे में फंसे पूर्व आयकर आयुक्त, 47.86 लाख गंवाए- जानिए कैसे; पढ़िए और समझिए, आप भी रहें सतर्क

Sat, 19 Apr 2025 11:32 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 19 Apr 2025 11:32 AM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, पूर्व संयुक्त आयकर आयुक्त संत प्रकाश वर्तमान में गाजियाबाद के गैस गोदाम लेन गोला विस्ता में रहते हैं। स्थायी पता शाहपुर बशारतपुर है। उन्होंने शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात नवंबर 2024 को फेसबुक पर विज्ञापन के माध्यम से बिटक्वाइन में निवेश का झांसा दिया गया था।

विज्ञापन
Former Income Tax Commissioner in Gorakhpur fell prey to the fraud of Bitcoin, lost Rs 47.86 lakh
बिटक्वाइन (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

बिटक्वाइन में निवेश का झांसा देकर सेवानिवृत संयुक्त आयकर आयुक्त से 47.86 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के नंबर से जालसाजी की गई है। शाहपुर इलाके के बशारतपुर निवासी संत प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने साइबर थाने में अज्ञात पर केस दर्ज किया है। निरीक्षक सुभाष चंद्र को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पूर्व संयुक्त आयकर आयुक्त संत प्रकाश वर्तमान में गाजियाबाद के गैस गोदाम लेन गोला विस्ता में रहते हैं। स्थायी पता शाहपुर बशारतपुर है। उन्होंने शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात नवंबर 2024 को फेसबुक पर विज्ञापन के माध्यम से बिटक्वाइन में निवेश का झांसा दिया गया था। इसमें 10 हजार निवेश करने पर लाखों रुपये कमाने का दावा किया गया था।
विज्ञापन


इंग्लैंड के नंबरों से आई कॉल
उन्हाेंने बताया कि एक फाॅर्म में अपना विवरण भर दिया। इसके बाद इंग्लैंड के कई नंबरों से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को इंग्लैंड की एक बड़ी कंपनी का प्रतिनिधि बताया। इसके बाद एक ऐप का लिंक भेजा गया। इसमें निवेश करने लगा। बताया कि जूम मीटिंग में भी कनेक्ट किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसे में आकर किया निवेश
उन्होंने बताया कि झांसे में आकर 16 नवंबर 2024 से 05 फरवरी 2025 के बीच में 26 बार में अलग-अलग बैंकों से 47.86 लाख रुपये कंपनी के खाते में निवेश किया। शुरू में लाभ दिखाकर बाद में कंपनी के सारे लोग लापता हो गए। कॉल का उत्तर दिया जा रहा है, न ही रिफंड दिया जा रहा है।

जालसाजी से बचने के उपाय
- वॉलेट की जानकारी सुरक्षित रखें, निजी कुंजियां किसी ने बताएं।
- अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें।

- डिवाइस को अपडेट रखें और एंटी वायरस का उपयोग करें।
- क्रिप्टो करेंसी में निवेश से पहले, उसके बारे में अच्छी तरह जानकारी करें और निवेश के जोखिमों को समझे।

- निवेश से पहले किसी पंजीकृत निवेश विशेषज्ञ से सलाह लें।
- फेसबुक या अन्य किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी विज्ञापन पर विश्वास न करें। सत्यता की जांच जरूर करें।
(जैसा साइबर विशेषज्ञ उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed