फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   former cm akhilesh yadav visit kushinagar for UP election 2022

कुशीनगर में बोले सपा सुप्रीमो अखिलेश: एयरपोर्ट का उद्घाटन नहीं, बेचने के लिए देखने आए थे मोदी

Sat, 13 Nov 2021 07:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Nov 2021 07:10 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिनों पहने मोदी जी कुशीनगर में एयरपोर्ट का उद्घाटन करने नहीं, बल्कि उसे बेचने के लिए देखने आए थे।

विज्ञापन
former cm akhilesh yadav visit kushinagar for UP election 2022
कुशीनगर में अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर के हाटा विधानसभा क्षेत्र के झांगा बाजार में विजय रथ से पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को बेचकर देश को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। महंगाई से आम लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। प्रदेश के किसान अपनी उपज बेचने के लिए मारे मारे फिर रहे है। न खाद मिल रही है और न ही किसानों को गन्ना का बकाया मूल्य ही मिल रहा है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिनों पहने मोदी जी कुशीनगर में एयरपोर्ट का उद्घाटन करने नहीं, बल्कि उसे बेचने के लिए देखने आए थे।
विज्ञापन


तय समय से चार घंटे विलंब से शाम करीब चार बजे समाजवादी विजय रथ लेकर झांगा बाजार सभास्थल पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा पर ही हमलावर रहे। उन्होंने कांग्रेस और बसपा पर कुछ नहीं बोला। विजय रथ से ही अपने 40 मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। भाजपा ने एयरपोर्ट, रेल सहित कई संस्थानों को निजी हाथों में बेचने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि किसान धान बेचने के लिए खरीद केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं। गन्ने का करोड़ों रुपये का भुगतान बाकी है। डीजल, पेट्रोल, सरसों के तेल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। केंद्र सरकार अपने उद्योगपति मित्रों की जेब भरने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार जा रही है। समाजवादी सरकार एक बार फिर आ रही है। सीएम योगी ने पांच वर्षों तक केवल धुआं उड़ाया है।


पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार को विदा करने का मन बना चुकी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिंद्र यादव और संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया। इस दौरान रणविजय सिंह उर्फ मोहन, सत्यकाम पांडेय, छठ्ठू यादव, राकेश कुमार पांडेय, शैलेंद्र सिंह, बालकृष्ण मिश्रा सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed