पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गोरखपुर की घटना पर जताया दुख, कहा- 'भाजपा सरकार निष्क्रिय है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में रविवार को छठवीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। सोमवार की शाम पोटलिया गांव के पास से पुलिस ने उसके शव को बरामद कर लिया है। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि गोरखपुर से अपहृत बच्चे की हत्या का समाचार बेहद दर्दनाक व दुखद है. शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना। लगातार अपहरण और हत्याओं के बावजूद भी भाजपा सरकार का निर्लज्ज मौन और निष्क्रियता प्रश्नचिन्ह के घेरे में है।
गोरखपुर से अपहृत बच्चे की हत्या का समाचार बेहद दर्दनाक व दुखद है. शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना.
लगातार अपहरण और हत्याओं के बावजूद भी भाजपा सरकार का निर्लज्ज मौन और निष्क्रियता प्रश्नचिन्ह के घेरे मे है. #नहीं_चाहिए_भाजपा#NoMoreBJPविज्ञापन विज्ञापन— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 27, 2020
बता दें कि पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी के मिश्रौलिया टोला से रविवार की दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर खेल रहे छठवीं के छात्र बलराम गुप्ता का अपहरण हो गया था। सोमवार को पुलिस ने तीन लोगों की निशानदेही पर शव को बरामद किया गया है।