{"_id":"62bff0481be3bd27a815d059","slug":"forensic-investigation-of-mobile-phones-of-molested-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के मोबाइल फोन की होगी फॉरेंसिक जांच, चौथे आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के मोबाइल फोन की होगी फॉरेंसिक जांच, चौथे आरोपी को भेजा जेल
Sat, 02 Jul 2022 12:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:44 PM IST
सार
27 जून को कक्षा 9वीं की छात्रा अपने कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर के साथ जंगल में गई थी। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर जंगल सिकरी गांव के चार युवकों ने किशोर की पिटाई कर उसे भगा दिया था और छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के कुसम्ही जंगल में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच होगी। आरोप है कि आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो भी बनाया है, लेकिन मोबाइल की जांच में नहीं मिला है।
विज्ञापन
उधर, गिरफ्तार चौथे आरोपी वकील पासवान को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। एक आरोपी लवकुश पासवान अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 27 जून को कक्षा 9वीं की छात्रा अपने कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर के साथ जंगल में गई थी। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर जंगल सिकरी गांव के चार युवकों ने किशोर की पिटाई कर उसे भगा दिया था और छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार दोपहर ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन चौथा आरोपी वकील पासवान रात में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
इस वजह से उसे शुक्रवार को जेल भेजा गया है। घटना के बाद एक बात सामने आई कि भोलू उर्फ विशाल यादव ने अपना मोबाइल नंबर देते हुए बात करने का दबाव बनाया था। उसने कहा था कि बात नहीं करोगी तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा।
पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद कर चेक किया तो उसमें वीडियो नहीं मिला है, लेकिन एहतियातन फॉरेंसिक जांच कराए जाने का फैसला किया गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जांच जारी है। जल्द ही फरार आरोपी को भी जेल भेजा जाएगा।