फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Food park and pond market will be completed soon

Gorakhpur News: जल्द पूरा हो जाएगा फूड पार्क और ताल बाजार, सैर-सपाटा के साथ कर सकेंगे खरीदारी

Thu, 12 Oct 2023 03:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Oct 2023 03:38 PM IST
सार

जीडीए की ओर से फूड पार्क का निर्माण करा रही फर्म ने दुकानों को आंवटित कर दिया है। इसमें शीशा लगाने के अलावा अन्य सजावटी काम किए जा रहे हैं। जीडीए के वीसी आनंद वर्धन ने बताया कि निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Food park and pond market will be completed soon
फूड पार्क में बनी दुकानें। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगर आपको परिवार के साथ सैर-सपाटा करना है तो जल्द ही रामगढ़ताल इलाके में एक खूबसूरत जगह मिलेगी। यहां परिवार के साथ न सिर्फ आप मनपसंद व्यंजन के जायकथ्का आनंद लेने के साथ खरीदारी भी कर सकेंगे। इसके लिए फूड पार्क और ताल बाजार को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जीडीए के अधिकारियों ने भी इन योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


रामगढ़ताल में पर्यटकों की सुविधा के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें फूड पार्क, ताल बाजार सहित अन्य ऐसी योजनाएं हैं, जिनका काम जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। जीडीए की ओर से बन रहे फूड पार्क को तेजी से विकसित किया जा रहा है। इसमें खाने-पीने का लुत्फ लेने के साथ ही लोग प्रकृति के करीब जाकर आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर एम्स में भी ठेले-फड़ वाले डेरा जमाने लगे, दलालों के सांठगांठ की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

फूड पार्क का एक हिस्सा हर्बल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा हैं, जिसमें विभिन्न तरह के औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। कार्य पूरा कराने के बाद उद्घाटन की तैयारी की जाएगी। इसके लिए शासन से समय लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: माफिया सुधीर सिंह ने दानपत्र के जरिये हड़पी है करोड़ों की संपत्ति, पुलिस ने शुरू की जांच

जीडीए की ओर से एनेक्सी भवन की लेन में करीब 2.30 एकड़ में फूड पार्क का निर्माण चल रहा है। इसमें कुल 22 दुकानें बनी हैं। जबकि इसके एक हिस्से में हर्बल पार्क बनाया जा रहा है।

जीडीए की ओर से फूड पार्क का निर्माण करा रही फर्म ने दुकानों को आंवटित कर दिया है। इसमें शीशा लगाने के अलावा अन्य सजावटी काम किए जा रहे हैं। जीडीए के वीसी आनंद वर्धन ने बताया कि निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed