फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur ramgartal, Floating restaurant will be inaugurated soon...CM gave verbal consent

रामगढ़ताल: फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लोकार्पण जल्द, CM ने दी मौखिक सहमति- जायकेदार व्यंजनों के साथ DJ की धुन भी

Mon, 09 Sep 2024 11:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 09 Sep 2024 11:59 AM IST
सार

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ‘फ्लोट’ के संचालन के लिए सभी एनओसी संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जीडीए उसके लोकार्पण की तैयारी में जुट गया है। जीडीए के अधिकारियों व फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के संचालक ने मुख्यमंत्री से मिलकर लोकार्पण के लिए समय मांगा है। मुख्यमंत्री ने मौखिक सहमति दे दी है। संभावना है कि जल्द ही लोकार्पण की तारीख मिल जाएगी। संचालकों का दावा है कि यह देश का सबसे बड़ा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट है।

विज्ञापन
In Gorakhpur ramgartal, Floating restaurant will be inaugurated soon...CM gave verbal consent
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट 'फ्लोट' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगढ़ताल के पानी के हिलोरों के बीच पर्यटक जल्द ही फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ‘फ्लोट’ के संचालन के लिए सभी एनओसी संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जीडीए उसके लोकार्पण की तैयारी में जुट गया है। जीडीए के अधिकारियों व फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के संचालक ने मुख्यमंत्री से मिलकर लोकार्पण के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन

 

In Gorakhpur ramgartal, Floating restaurant will be inaugurated soon...CM gave verbal consent
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के अंदर का दृश्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने मौखिक सहमति दे दी है। संभावना है कि जल्द ही लोकार्पण की तारीख मिल जाएगी। संचालकों का दावा है कि यह देश का सबसे बड़ा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट है। यहां जायकेदार, लजीज व्यंजनों के साथ डीजे की धुन पर लोग रामगढ़ताल का नजारा ले सकेंगे।

100 फीट लंबाई 33 फीट चौड़ाई के इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की क्षमता 150 लोगों की है। इसके अलावा 50 की संख्या में स्टाफ मौजूद रहेगा। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के निर्माण पर तकरीबन 10 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि बैठने के बाद इससे रामगढ़ताल का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।

इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का संचालन नया सवेरा पर बने प्लेटफार्म नंबर-02 से किया जाएगा। फ्लाेटिंग रेस्टोरेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक अग्रवाल ने बताया कि फ्लोट का काम पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री के हाथों जल्द इसका लोकार्पण कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

In Gorakhpur ramgartal, Floating restaurant will be inaugurated soon...CM gave verbal consent
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट 'फ्लोट' - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नवंबर 2022 से हो रहा था निर्माण
इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण नवंबर 2022 में शुरू हुआ। तकरीबन 200 टन वजन के इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के निर्माण में 10 करोड़ रुपये के करीब धनराशि खर्च हुई है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट संचालन के लिए जीडीए को प्रतिमाह 4,52,500 रुपए एवं जीएसटी देना होगा। फर्म को फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के संचालन का अधिकार 15 साल के लिए मिला है।

100 से 150 रुपये में मिलेंगे लजीज व्यंजन
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के प्रथम तल पर फूडकोर्ट होगा, इसमें 100 से 150 रुपये में विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। शाकाहारी फास्ट फूड के अलावा चाइनीज फूड, ब्रेक फास्ट, लंच, हाई टी और डिनर उपलब्ध होगा। द्वितीय तल पर म्यूजिकल टीम के साथ लग्जरी बार, रेस्टोरेंट, डिस्क की सुविधा रहेगी।

वहां पर नॉनवेज भी परोसा जाएगा। तृतीय तल ओपेन डेक होगा, जिस पर पयर्टक सैर का आनंद ले सकेंगे। पार्टियां भी कर सकेंगे। अभी इसका संचालन सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक किया जाएगा। भीड़ को मैनेज करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। पयर्टकों की सुविधा के लिए दो लिफ्ट भी लगाई गई हैं। प्रथम और द्वितीय तल पूरा वातानुकूलित रहेगा।
विज्ञापन

In Gorakhpur ramgartal, Floating restaurant will be inaugurated soon...CM gave verbal consent
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन - फोटो : अमर उजाला
जीडीए उपाध्यक्ष फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का किए थे निरीक्षण
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन सिंह ने अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार के साथ चार सितंबर को फ्लोट का निरीक्षण किया। उन्होेंने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के एप्रोज समेत हर हिस्से का निरीक्षण किया। रेस्टोरेंट के किचन के संचालन की स्थिति भी देखी। एनओसी संबंधी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है। कुछ छोटी-मोटी कमियां दिखी, जिसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने आलोक अग्रवाल को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed