{"_id":"5e1f62068ebc3e4b455fad1b","slug":"flex-stand-at-police-chauki-in-gkp-deuce-matter-gorakhpur-city-news-gkp3373632200","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर बवाल: उपद्रव मचाने वालों की तस्वीरों का फ्लैक्स पुलिस चौकी पर लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर बवाल: उपद्रव मचाने वालों की तस्वीरों का फ्लैक्स पुलिस चौकी पर लगा
Thu, 16 Jan 2020 10:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली इलाके में बीस दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उपद्रव मचाने वालों की तस्वीरों का फ्लैक्स बनाकर बक्शीपुर चौकी पर लगवा दिया गया है। पुलिस ने लोगों से इनकी पहचान कराने और सूचना देने में मदद की अपील की है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के नखास चौक पर जुमे की नमाज के बाद कुछ उपद्रवियों ने उत्पात मचाया था। इस घटना में शामिल कई उत्पाती अभी फरार हैं। बक्शीपुर चौकी प्रभारी बलराम त्रिपाठी और उनकी टीम ने फरार आरोपियों की तस्वीरों का फ्लैक्स बोर्ड और पोस्टर बनवाया है। उन्हें पुलिस चौकी पर लगाकर लोगों से उनकी पहचान कर सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने सूचना देने वालों को उचित इनाम देने की बात भी दोहराई। इस दौरान कोतवाली प्रभारी जयदीप वर्मा भी मौजूद रहे।