फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five people found corona positive at BRD Medical College

बीआरडी में गायनी की डॉक्टर सहित पांच मिले कोरोना पॉजिटिव, गोरखपुर में मरीजों की संख्या हुई 135

Mon, 08 Jun 2020 09:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 08 Jun 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
Five people found corona positive at BRD Medical College
कोरोना संक्रमित - फोटो : अमर उजाला

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गायनी विभाग की एक जूनियर महिला डॉक्टर रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा चार अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें महेसरा निवासी एक महिला की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 135 हो गई है। इनमें 45 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि आठ की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में एक्टिव केस की संख्या 82 है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गायनी विभाग की 25 वर्षीय महिला डॉक्टर बीआरडी मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहती है। शनिवार को उसकी तबीयत बिगड़ी, तो कॉलेज प्रशासन ने उसे भर्ती कर लिया। इसके बाद रविवार की सुबह नमूना जांच के लिए भेजा गया। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर पीपीगंज के सौरहा निवासी 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह अपने गांव के एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आई थीं। जबकि गोला के छितौना गांव निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति में भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह भी मुंबई से आया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन लोगों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के बाद बेटा मिला कोरोना पॉजिटिव

बेलीपार के कनइल निवासी एक 16 वर्षीय किशोर में भी कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। किशोर के पिता की मौत 30 मई को हो चुकी है। मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गांव पर कनलई गांव के 72 लोगों के नमूने लिए गए थे। इसके बाद से ही गांव में हड़कंप मचा था। रविवार की देर शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गांव में लोग फिर से डर गए हैं। हालांकि गांव के 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

पति कोरोना संक्रमित, पत्नी की कोरोना से मौत
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चिलुआताल क्षेत्र के महेसरा निवासी 45 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई है। महिला अपने पति व तीन बच्चों के साथ 22 मई को मुंबई से आई थी। उसकी तबीयत आठ माह से खराब चल रही थी। आने के बाद पति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। पति ने बताया कि पांच जून को गोरखनाथ स्थित एक अस्पताल में इलाज कराने गई थीं। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तभी से यहीं भर्ती थी।

डॉक्टर का केस गोरखपुर में जुड़ा
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया के जूनियर डॉक्टर भी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मिला था। लेकिन उसका केस गोरखपुर के खाते में इसलिए नहीं जोड़ा गया था कि वह दक्षिण भारत का रहने वाला था। लेकिन शनिवार को सीएमओ ने उसे गोरखपुर के खाते में जोड़ दिया। इसके बाद से मरीजों की संख्या 135 हो गई है।

गायनी विभाग के डॉक्टरों को लिया जाएगा नमूना

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग की जूनियर डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गायनी विभाग के डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का नमूना लिया जाएगा। महिला डॉक्टर के संपर्क में आने वालों की तलाश भी की जा रही है। बीआरडी प्रशासन का कहना है कि महिला डॉक्टर की ड्यूटी कोरोना वार्ड में नहीं थी। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव आना चिंता का विषय है।

रविवार को कोरोना के पांच केस मिले हैं। इनमें एक महिला की मौत बीआरडी में हुई है। जिन गांव में केस मिले हैं। उन गांवों को सैनिटाइज कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा उनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। -डॉ श्रीकांत तिवारी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed