{"_id":"665632efae512f98dc0fdba4","slug":"five-new-branches-of-sbi-will-open-customers-will-get-convenience-gorakhpur-news-c-207-1-bst1001-117952-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एसबीआई की खुलेंगी पांच नई शाखा, ग्राहकों के मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एसबीआई की खुलेंगी पांच नई शाखा, ग्राहकों के मिलेगी सुविधा
Wed, 29 May 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 29 May 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी शाखाओं में इजाफा करने की योजना बनाई है। जिले में एसबीआई की पांच नई शाखा खुलने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए स्थल चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें ऐसे क्षेत्र शामिल होंगे जहां ग्राहकों को निकटतम जगह पर एसबीआई बैंक की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
व्यवसाय और ग्राहकों की दृष्टि से मालवीय मार्ग और जिला अस्पताल मार्ग काफी विकसित हो चुका है। यहां एक दर्जन बैंकों की शाखाएं भी खुल गई है। यह दोनों मार्ग अभी तक एसबीआई बैंक शाखा से वंचित है। यहां के ग्राहकों का भार एसबीआई मुख्य ब्रांच गॉधीनगर, कोर्टएरिया और पुरानी बस्ती पर रहता है। ऐसे में इन दोनों मार्गों पर एसबीआई की नई शाखा खोली जाएगी। इसके अलावा लालगंज, जमदाशाही और गनेशपुर कस्बे में भी एसबीआई की नई शाखा खुलेगी। इन कस्बों में अन्य बैंकों की शाखाएं संचालित हो रही है।
अब एसबीआई भी यहां अपनी जगह बनाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक आशुतोष रंजन के अनुसार क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय पंचम की ओर से प्रस्तावित पांच नई शाखा को स्थापित करने की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है। इनका संचालन शीघ्र शुरू होने वाला है। इससे संबंधित क्षेत्र के निवासियों को बैंकिंग सुविधा में बहुत सहूलियत मिलेगी। मुख्य प्रबंधक क्रेडिट संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि नई शाखा के लिए 22 मई तक निविदा जमा करने की अंतिम तिथि थी। लेकिन, कतिपय कारणों से लालगंज एवं मालवीय रोड शाखा के लिए निविदा जमा करने की तिथि 1 जून तक बढ़ा दी गई है।