फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five more corona positives found in Santkabirnagar

संतकबीरनगर में पांच और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 50

Fri, 26 Jun 2020 04:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Jun 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Five more corona positives found in Santkabirnagar
काेरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

संतकबीरनगर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले है। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया। वैसे अब तक कुल 209 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें धनघटा क्षेत्र के मल्हेपुर की रहने वाली 32 वर्षीय महिला और उसका 11 वर्षीय बेटा पॉजिटिव मिला है। महिला का पति कानपुर से लौटा था। पति 22 जून को पॉजिटिव मिला था। उसके बाद मां-बेटे का नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो दोनों पॉजिटिव पाए गए। महुली क्षेत्र के पिडारी गांव की रहने वाली 48 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन


महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी। दंपती 18 जून को लौटे थे। बेटे की तबीयत खराब हुई तो महिला उसे लेकर जिला अस्पताल गई। मां-बेटे का नमूना लेकर जांच को भेजा गया। रिपोर्ट आई तो मां पॉजिटिव मिली। जबकि बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब पति का भी नमूना लेकर जांच को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरियों ने बढ़ाई चिंता

खलीलाबाद शहर के स्टेशनपुरवा मोहल्ले का रहने वाला 35 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। युवक 15 जून को दिल्ली से लौटा था। युवक ने जिला अस्पताल पहुंच कर अपनी जांच कराई। रिपोर्ट आई तो युवक पॉजिटिव मिला।

दुधारा क्षेत्र के आलमपुर गांव का रहने वाला 17 वर्षीय किशोर पॉजिटिव मिला है। रैंडम जांच में किशोर का नमूना जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो किशोर पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया।

अपर सीएमओ ने बताया कि 257 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वैसे अब तक 209 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 50 लोग एक्टिव है। जबकि 152 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। पांच जगह हॉट स्पॉट बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed