{"_id":"5ef5d655f916cf569a0f3a52","slug":"five-more-corona-positives-found-in-santkabirnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में पांच और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 50","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में पांच और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 50
Fri, 26 Jun 2020 04:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Jun 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
काेरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले है। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया। वैसे अब तक कुल 209 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें धनघटा क्षेत्र के मल्हेपुर की रहने वाली 32 वर्षीय महिला और उसका 11 वर्षीय बेटा पॉजिटिव मिला है। महिला का पति कानपुर से लौटा था। पति 22 जून को पॉजिटिव मिला था। उसके बाद मां-बेटे का नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो दोनों पॉजिटिव पाए गए। महुली क्षेत्र के पिडारी गांव की रहने वाली 48 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी। दंपती 18 जून को लौटे थे। बेटे की तबीयत खराब हुई तो महिला उसे लेकर जिला अस्पताल गई। मां-बेटे का नमूना लेकर जांच को भेजा गया। रिपोर्ट आई तो मां पॉजिटिव मिली। जबकि बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब पति का भी नमूना लेकर जांच को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
बाहरियों ने बढ़ाई चिंता
खलीलाबाद शहर के स्टेशनपुरवा मोहल्ले का रहने वाला 35 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। युवक 15 जून को दिल्ली से लौटा था। युवक ने जिला अस्पताल पहुंच कर अपनी जांच कराई। रिपोर्ट आई तो युवक पॉजिटिव मिला।
दुधारा क्षेत्र के आलमपुर गांव का रहने वाला 17 वर्षीय किशोर पॉजिटिव मिला है। रैंडम जांच में किशोर का नमूना जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो किशोर पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया।
अपर सीएमओ ने बताया कि 257 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वैसे अब तक 209 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 50 लोग एक्टिव है। जबकि 152 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। पांच जगह हॉट स्पॉट बना है।