{"_id":"5f9add5b8ebc3e9bae32c23c","slug":"five-including-son-of-gorakhpur-mayor-rebelled-case-registered-for-attempt-to-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मेयर के बेटे समेत पांच पर बलवा, हत्या की कोशिश का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मेयर के बेटे समेत पांच पर बलवा, हत्या की कोशिश का केस दर्ज
Thu, 29 Oct 2020 08:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Oct 2020 08:48 PM IST
सार
- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस , तीन सगे भाई भी बनाए गए आरोपित
- लापरवाही से वाहन चलाने, आर्थिक नुकसान और धमकी देने की धारा भी लगाई गई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में खोराबार पुलिस ने एक पुराने मामले में कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को मेयर सीताराम जायसवाल के पुत्र अजय जायसवाल, तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश, बलवा, लापरवाही से वाहन चलाने व आर्थिक नुकसान की धाराओं में दर्ज किया है। घटना 20 जुलाई 2020 की सुबह 11 बजे की बताई गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक, अजय जायसवाल से पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खोराबार क्षेत्र के चंवरी निवासी पंकज श्रीवास्तव ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि 20 जुलाई 2020 को दिन में 11 बजे घर से कचहरी जाने के लिए बाइक से निकले थे। अभी सूबाबाजार से आगे एस्सार पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि चार पहिया वाहन से ठोकर मार दी।
विज्ञापन
इससे वह घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद देखा कि कार में राजघाट क्षेत्र के मिर्जापुर गोडियाना निवासी अरविंद कुमार अग्रहरी उर्फ गुड्डू अपने दो भाई विष्णु अग्रहरी, पंकज अग्रहरी, शेषपुर निवासी विजेन्द्र अग्रहरी और मिर्जापुर निवासी अजय जायसवाल बैठे थे। इन लोगों से मेरे परिवार की पुरानी रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन
उनका कहना था कि हत्या की नियत से बाइक को ठोकर मारी गई थी। राहगीरों की मदद से मुझे खोराबार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया था। 23 जुलाई को एसएसपी को घटना की सूचना डाक के जरिए दी मगर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। फिर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। अब कोर्ट ने उचित कार्रवाई का आदेश दिया है। इसी आधार पर खोराबार पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।