{"_id":"60d570c08ebc3ebb940f81ce","slug":"five-children-shot-in-harsh-firing-at-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संतकबीरनगर में हर्ष फायरिंग में पांच मासूमों को लगी गोली, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संतकबीरनगर में हर्ष फायरिंग में पांच मासूमों को लगी गोली, दो की हालत गंभीर
Fri, 25 Jun 2021 01:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:45 PM IST
सार
धनघटा के अशरफपुर गांव में छठी-बरही कार्यक्रम के दौरान हुई फायरिंग।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल मासूम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के अशरफपुर गांव में गुरुवार की रात आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मासूम भाई- बहन समेत पांच बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में शामिल भाई-बहन की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। शुक्रवार को एसपी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
मिली जानकारी के अनुसार अशरफपुर गांव निवासी रामचंद्र के पास सिर्फ दो बेटियां थी। करीब 12 वर्ष बाद 11 जून को उनकी पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया। बेटे के पैदा होने की खुशी में छठी-बरही में गुरुवार रात आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित किया। उसी दौरान किसी युवक ने कट्टे से हर्ष फायरिंग कर दी।
मौके पर मौजूद ननिहाल में आया आठ वर्षीय प्रियांशु पुत्र गौरीशंकर, 12 वर्षीय सत्यमा पुत्री चुन्नीलाल, छह वर्षीय रागिनी पुत्री विनोद, आठ वर्षीय अर्चना पुत्री अमरदीप और छह वर्षीय आयुष पुत्र अमरदीप को गोली लग गई।
विज्ञापन
पांच बच्चों को गोली लगने की घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इधर आनन-फानन में लोग घायलों को सीएचसी मलौली ले गए, जहां से गंभीर रूप से घायल आयुष और अर्चना को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में वहां से भी दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पर रात में ही एसओ रोहित प्रसाद मौके पर पहुंच गए। वहीं शुक्रवार को एसपी डॉक्टर कौस्तुभ और सीओ अंबरीष भदौरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने का एसओ को निर्देश दिया।