फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five children shot in Harsh firing at Sant Kabir Nagar

यूपी: संतकबीरनगर में हर्ष फायरिंग में पांच मासूमों को लगी गोली, दो की हालत गंभीर

Fri, 25 Jun 2021 01:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Jun 2021 01:45 PM IST
सार

धनघटा के अशरफपुर गांव में छठी-बरही कार्यक्रम के दौरान हुई फायरिंग।

विज्ञापन
Five children shot in Harsh firing at Sant Kabir Nagar
अस्पताल में भर्ती घायल मासूम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के अशरफपुर गांव में गुरुवार की रात आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मासूम भाई- बहन समेत पांच बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में शामिल भाई-बहन की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। शुक्रवार को एसपी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार अशरफपुर गांव निवासी रामचंद्र के पास सिर्फ दो बेटियां थी। करीब 12 वर्ष बाद 11 जून को उनकी पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया। बेटे के पैदा होने की खुशी में छठी-बरही में गुरुवार रात आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित किया। उसी दौरान किसी युवक ने कट्टे से हर्ष फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

 
मौके पर मौजूद ननिहाल में आया आठ वर्षीय प्रियांशु पुत्र गौरीशंकर, 12 वर्षीय सत्यमा पुत्री चुन्नीलाल, छह वर्षीय रागिनी पुत्री विनोद, आठ वर्षीय अर्चना पुत्री अमरदीप और छह वर्षीय आयुष पुत्र अमरदीप को गोली लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बच्चों को गोली लगने की घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इधर आनन-फानन में लोग घायलों को सीएचसी मलौली ले गए, जहां से गंभीर रूप से घायल आयुष और अर्चना को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में वहां से भी दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। 


घटना की सूचना पर रात में ही एसओ रोहित प्रसाद मौके पर पहुंच गए। वहीं शुक्रवार को एसपी डॉक्टर कौस्तुभ और सीओ अंबरीष भदौरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने का एसओ को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed