फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five accused arrested for spreading panic by sweeping in Maharajganj

महराजगंज: झाड़-फूंक से दहशत फैलाने के पांच आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

Thu, 16 Sep 2021 03:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Sep 2021 03:49 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपियों ने पूरी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि मृत को जिंदा करने की बात से लोगों को गुमराह किया जाता था।

विज्ञापन
Five accused arrested for spreading panic by sweeping in Maharajganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फरेंदा क्षेत्र के गनेशपुर में करीब दस दिन पूर्व मृत बालक को गांव की एक महिला तंत्रमंत्र से हुई मौत बताते हुए उसे जिंदा करने का दावा किया था। इसी मामले को लेकर गुरुवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तंत्रमंत्र के सहारे मृत बालक को जिंदा करने का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें झाड़ फूंक के सहारे दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन

 
एसपी प्रदीप गुप्ता ने गुरुवार को दोपहर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम फरेंदा विष्णु मंदिर के पास जांच कर रही थी। तभी कुछ लोगों द्वारा सूचना मिली कि गणेशपुर ढ़ाला के पास अशोक गौड़ के घर पर कुछ लोग एकत्रित होकर झाड़ फूंक कर रहे हैं। वहां पर काफी लोगों की भीड़ लगी है, जहां कुछ महिलाएं भी हैं, उन लोगों ने भी बताया कि एक-दो दिन पूर्व उनके द्वारा अशोक गौड़ के बेटे (शिवम उर्फ राज उम्र करीब 9 वर्ष) की मृत्यु के बाद जंगल में उसके शव को दफनाया दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद एक महिला जो झाड़-फूंक करने वाली जिसका नाम उषा है, उसने बताया कि मैंने बच्चे को टोना जादू करके मार दिया है और जादू से कब्र में ही अपने आप से बाहर निकाल कर जिंदा कर दूंगी। जिसके दौरान उषा द्वारा मृत शिवम कि शव को कब्र से बाहर निकाल कर निर्वस्त्र खड़ी होकर पूजा पाठ किया गया, जिसका वीडियो भी लोगों ने देखा है तथा बाद में जिवित न कर पाने की दशा में शव को पुन: कब्र में दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस टीम गणेशपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची। जहां पर उक्त घटना के संबंध में वीडियो भी दिखाया गया। आरोपी अशोक कुमार, राजन,  जानकी, उषा, लीलावती, निवासी गणेशपुर थाना फरेंदा को बुधवार की रात 11.55 बजे गिरफ्तार कर गुरुवार दोपहर बाद न्यायालय में चालान कर दिया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed