फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIRs registered against nine operators for playing loud DJ music.

Gorakhpur News: तेज डीजे बजाने में नौ संचालकों पर प्राथमिकी

Tue, 06 Oct 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
FIRs registered against nine operators for playing loud DJ music.
चिलुआताल। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित मानकों की अनदेखी कर तेज आवाज और अत्यधिक बेस में डीजे बजाने के मामले में चिलुआताल पुलिस ने नौ डीजे संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने विसर्जन के दौरान महेसरा पुल से गुजरने वाले डीजे वाहनों के वीडियो फुटेज की जांच के बाद कार्रवाई की। एसआई विपिन यादव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 25 सितंबर को विसर्जन के दौरान महेसरा पुल से गुजर रहे डीजे वाहनों के वीडियो फुटेज आदि की जांच की गई। इसमें अजीज डीजे फर्टिलाइजर, हबीब डीजे, लक्की डीजे डोहरिया बाजार, लाला डीजे सिक्टौर, सर्वेश डीजे विशुनपुर, मरवाड़ी कोठी आदि संचालकों पर तेज आवाज में डीजे बजाने का आरोप सामने आया। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि नौ डीजे संचालकों के खिलाफ उतावलेपन से जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना, लोक सेवक द्वारा जारी कानूनी आदेश की अवज्ञा करना समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed