खुलासा: राष्ट्रपति दौरे में भी फर्म ने किया था काम, भुगतान लटका, कई और फाइलें जांच में
राष्ट्रपति दौरे के दौरान के भुगतान भी अभी तक लंबित है और भी कई काम जांच के दायरे में आ गए। गोरखपुर जिले में वीआईपी मूवमेंट का सजीव प्रसारण करवाने का जिम्मा फर्म का है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 अगस्त 2021 को गोरखपुर दौरे पर आए थे। इस दौरान उनके कार्यक्रम के सजीव प्रसारण का जिम्मा भी इसी फर्म के पास था। इस मद में लगभग 49 हजार रुपये का भुगतान होना था, जो नहीं हो सका। इसके अलावा चुनाव के दौरान केंद्रीय नेताओं का या मतदान के दिन की गतिविधियों का भी लाइव प्रसारण करने का काम इसी फर्म के पास था। इस काम का भुगतान भी नहीं हो सका है।
बीएसएनएल सूत्रों ने बताया कि अलग अलग फर्म के पास अलग अलग काम होता है। इस फर्म के पास भी बड़े बड़े काम थे। जैसे राष्ट्रपति का गोरखपुर दौरा। इस दौरान फर्म ने उनके कार्यक्रम स्थल से सजीव प्रसारण कराया था। इसके लिए फर्म ने मशीन के माध्यम से फाइबर और कार्यक्रम स्थल तक अतिरिक्त लाइन खींची थी।
इस लाइन के काम में लगभग 48 हजार रुपये का एक भुगतान होना था। हालांकि, इस काम के फाइल की स्वीकृति देकर, भुगतान के लिए केंद्रीय कार्यालय फाइल भेज दी गई थी। लेकिन, भुगतान अभी तक नहीं हो सका था। सूत्रों ने बताया कि ये भुगतान सीधे केंद्रीय कार्यालय से फर्म के खाते में भेजा जाना था। वैसे ही, चुनाव के दौरान भी फर्म को कुछ ऐसे काम करने थे।
इन काम के पूरा होने के बाद चुनाव आयोग की तरफ से बीएसएनएल गोरखपुर मंडल को भुगतान किया जाना था। सूत्रों ने बताया कि इस भुगतान में भी कमीशन की बात सामने आ रही थी। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के पास ऐसे कई फर्म के भुगतान संबंधी मामले सामने आए हैं, जिनमें कमीशन की बात सामने आई।
इसी के बाद टीम की तरफ से छापेमारी की गई। प्रधान महाप्रबंधक विद्यानंद ने बताया कि सीबीआई की टीम ने अजय कुमार को घूस मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़ित दुर्गेश सिंह ने शिकायत की थी। इन्हीं के शिकायत पर टीम गोरखपुर आई थी।
जांच में आला अफसर के नाम लेने की चर्चा भी
सूत्रों ने बताया कि सीबीआई जांच में एजीएम ने एक आला अफसर का नाम भी लिया है। पूछताछ में बताया कि कमीशन का एक हिस्सा अफसर को भी दिया जाता था।
रात 11:20 बजे सीबाआई एजीएम को ले गई साथ
बीएसएनएल सूत्रों ने बताया कि रात 11 बजकर 20 मिनट पर सीबीआई की टीम अपने साथ एजीएम अजय कुमार को लेकर लखनऊ चली गई। इस दौरान भी बीएसएनएल के कर्मी मुख्यद्वार के आस पास ही थे।