{"_id":"6040b43d8ebc3ed3a3408c32","slug":"firm-increasing-difficulties-of-5000-railway-personnel-in-north-eastern-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"5000 रेल कर्मियों की मुश्किलें बढ़ा कर चली गई फर्म, जानिए किस परेशानी का करना पड़ रहा है सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5000 रेल कर्मियों की मुश्किलें बढ़ा कर चली गई फर्म, जानिए किस परेशानी का करना पड़ रहा है सामना
Thu, 04 Mar 2021 03:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Mar 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में करीब 5000 रेलकर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इन रेलकर्मियों का पूरा विवरण एचआरएमएस पोर्टल पर अपलोड करने वाली एक निजी फर्म ने बहुत सारे गलत डाटा को अपलोड कर दिया है। जिसके चलते रेलकर्मियों के ऑनलाइन पास बनवाने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
वही गलत ब्यौरा होने के चलते यह रेलकर्मी वेतन, पेंशन, परिवार में सही जानकारी हासिल नहीं कर पा रहे हैं। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रोजाना 15 से 20 रेलकर्मी अपनी जानकारी सही कराने के लिए आवेदन लेकर स्टेशन प्रबंधक एनके सिंह के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
यही नहीं गलत ब्यौरा को सही कराने के लिए जो प्रक्रिया है, वह भी काफी कठिन बनाई गई है। रेलकर्मी के आवेदन को जब स्टेशन प्रबंधक वैरिफाई करेंगे तो उसे ऑनलाइन मंडल कार्यालय को भेजा जाएगा। इसके बाद डेटा ठीक हो पाएगा।
विज्ञापन