फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Firing on police team during patrol, Inspector and constable injured

Gorakhpur News: गश्त के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग, दरोगा और सिपाही घायल

Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Firing on police team during patrol, Inspector and constable injured
बेलघाट में पुलिस पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार। स्रोत : पुलिस
बेलघाट थाना क्षेत्र में बुधवार रात की घटना, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उरुवा बाजार। बेलघाट थाना क्षेत्र के शंकरपुर बाजार में गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोका तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें टीम बाल-बाल बच गई। आरोप है कि पकड़े जाने पर खुद को छुड़ाने के लिए पिस्टल के बट से टीम पर हमला कर दिया। इसमें दरोगा अभिषेक यादव और सिपाही राकेश सिंह घायल हो गए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एक अवैध पिस्टल और बाइक बरामद की है।
बृहस्पतिवार दोपहर में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी घाट डेबरी निवासी 22 वर्षीय राजमणि यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की रात डेढ़ बजे उप निरीक्षक संजीव कुमार अपनी टीम के साथ चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए गश्त पर थे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के बहादुरपुर अंडरपास और एकौना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस ने एकौना अंडरपास के पास घेराबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन फिसलन भरे रास्ते पर मोटरसाइकिल गिर गई। इसके बाद आरोपी पैदल भागने लगा। पुलिस के रोकने पर आरोपी ने अवैध पिस्टल से जान से मारने की धमकी दी और दो राउंड फायर किए। इसमें टीम बाल-बाल बच गई। इसके बाद पुलिस की ओर से भी एक राउंड फायर किया गया।
कुछ ही देर में पुलिस टीम ने आरोपी को घेरकर दबोच लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस से हाथापाई भी की। आरोपी ने अवैध पिस्टल की बट से टीम पर हमला कर दिया। इसमें दरोगा अभिषेक कुमार यादव और सिपाही राकेश सिंह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलघाट में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

थाना प्रभारी विकासनाथ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चोरी की नीयत से क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस चेकिंग के डर से भाग रहा था। उसके पास से एक अवैध देसी पिस्टल (.32 बोर), एक कारतूस नौ एमएम, एक मोबाइल फोन, बाइक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed