फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Firing at the house of retired inspector, two parties clashed

Gorakhpur News: रिटायर्ड दरोगा के घर फायरिंग, दो पक्ष भिड़े

Wed, 11 Sep 2024 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Firing at the house of retired inspector, two parties clashed
खोराबार क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर की पूछताछ
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा के घर के सामने ट्रैक्टर ट्राली घुमाने को लेकर हुआ विवाद

अमर उजाला ब्यूरो

खोराबार। क्षेत्र के डांगीपार गांव के उपधौली में रिटायर्ड दरोगा के घर के सामने ट्रैक्टर ट्राली घुमाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान लाइसेंसी असलहे से फायरिंग का भी आरोप लगा है। खोराबार पुलिस बंदूक समेत दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
उपधौली निवासी रिटायर्ड दरोगा विजय प्रताप सिंह के घर के सामने मंगलवार सुबह करीब सात बजे ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली को चालक घुमा रहा था। आरोप है कि विजय ने चालक को दरवाजे के सामने गाड़ी मोड़ने से रोका तो उसके साथ मौजूद वाहन स्वामी राकेश पांडेय, उनके भाई और दो लड़के गाली देने लगे। विजय स्वयं को अकेला महसूस कर अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर दरवाजे पर बैठ गए। आरोप है कि उसी दौरान राकेश पांडेय का बेटा आया और बंदूक छीनकर उनके ऊपर फायरिंग कर दिया। गनीमत रही गोली विजय को नहीं लगी। इसके बाद वह बंदूक भी लेकर फरार हो गया। विजय प्रताप सिंह बड़हलगंज क्षेत्र के सेमरा गांव के मूल निवासी हैं। वह डांगीपार के उपधौली में मकान बनवाकर रहते हैं, उनकी तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के राकेश पांडेय का कहना है कि विजय प्रताप सिंह के बगल में उनकी जमीन है। सुबह चालक टैक्टर ट्राली उनके दरवाजे के सामने से घुमा रहा था। विजय चालक को गाली देते हुए बोले कि मेरे दरवाजे पर ट्राली मत घुमाओ गड्ढा हो जाएगा। इस बात को लेकर उनसे कहासुनी होने लगी। तब वह घर के अंदर से एक नाली बंदूक निकालकर मेरे ऊपर फायरिंग कर दिए। हम बाल-बाल बच गए। राकेश जमीन का कारोबार करते हैं। वह झुड़िया, थाना खजनी के मूल निवासी हैं। रामगढ़ताल के पांडेय कालोनी में मकान बनवाकर रहते हैं। इस मामले में दोनों पक्षों ने मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि बंदूक रिटायर्ड दरोगा के घर से बरामद की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed