फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fire in shop at medical collage road

बेकरी की दुकान मे आग से लाखों रुपये का नुकसान

Wed, 15 Jan 2020 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
fire in shop at medical collage road
एप्पल बेकर्स की दुकान। - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर इलाके के मेडिकल कॉलेज रोड पर एप्पल बेकर्स की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दुकान के सामने से गुजरे ट्रक की ठोकर से तारों में शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई थी। सूचना पर मालिक ढाई बजे के करीब दुकान पर पहुंच गए और फिर फायर विभाग को जानकारी दी गई। करीब तीन बजे के करीब पहुंची अग्निशमन दल की गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजेंद्र नगर निवासी अमित निभानी ने दो साल पहले मेडिकल कॉलेज रोड पर बेकर्स की दुकान खोली थी। ऊपरी हिस्से में केक बनाए जाते थे और नीचे दुकान थी। सोमवार की रात दुकान बंद कर अमित घर चले गए। रात में करीब ढाई बजे आसपास के लोगों ने उन्हें मोबाइल फोन पर कॉल कर आग लगने की जानकारी दी। अमित जब तक दुकान पर पहुंचे और फायर विभाग की गाड़ियां पहुंचती आग ने पूरे दुकान को चपेट में ले लिया था। देखते ही देखते आग से सब कुछ तबाह हो गया। अमित के मुताबिक करीब बीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed