फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fire fighting equipment tested in AIIMS, personnel will be recruited

Gorakhpur News: एम्स में अग्निशमन उपकरणों की हुई जांच, होगी कर्मियों की भर्ती

Fri, 26 Apr 2024 05:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Fire fighting equipment tested in AIIMS, personnel will be recruited
- कार्यकारी निदेशक ने ओपीडी, आईपीडी व अन्य जगहों पर व्यवस्था की ली जानकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गर्मी के दौरान बड़े अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के उपायों को पुख्ता रखने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पाल ने बृहस्पतिवार को अस्पताल की अग्नि सुरक्षा के उपायों की जांच की। शुक्रवार को भी इसकी जांच की जाएगी। निदेशक ने अग्नि शमन कर्मियों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति के निर्देश भी दिए।
कार्यकारी निदेशक ने ओपीडी क्षेत्र में फायर अलार्म की जांच से निरीक्षण शुरू किया। फिर ओटी कॉम्प्लेक्स और आईपीडी में अग्नि सुरक्षा उपायों का आकलन किया। उन्होंने अग्नि सुरक्षा प्रणाली में किसी भी कमी को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया। कार्यकारी निदेशक ने अग्नि सुरक्षा कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश भी संबंधित अफसरों को दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि एम्स में अग्नि से सुरक्षा तैयारियों के लिए मॉक ड्रिल और सभी का प्रशिक्षण नियमित अंतराल पर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

अग्नि सुरक्षा उपायों के निरीक्षण के बाद मरीजों के लिए भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों की जांच के लिए रसोई घर का भी निरीक्षण किया। वाटर कूलर, एसी और शौचालयों की सफाई का निर्देश भी दिया। वेटिंग एरिया में पेयजल और सफाई व्यवस्था को ठीक करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed