फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fire broke out in Bhalotia medicine market in Gorakhpur

Gorakhpur Fire: भलोटिया दवा मंडी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं

Fri, 05 Jun 2026 11:21 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Akash Dubey Updated Fri, 05 Jun 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Bhalotia medicine market in Gorakhpur
गोरखपुर में आग - फोटो : अमर उजाला

भलोटिया दवा मंडी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। फायर स्टेशन गोलघर को प्रातः 8:22 बजे इसकी सूचना मिली। तत्काल दो दमकल वाहन मौके के लिए रवाना हुए। आग प्रथम तल पर स्थित वेदिका ट्रेडर्स में लगी थी। यह दुकान दवाइयों की थी और आसपास भी कई दवा दुकानें थीं। दमकल इकाई ने मोटर फायर इंजन से पानी का छिड़काव कर 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग की सूझबूझ और तत्परता से आसपास की सभी दुकानें सुरक्षित बच गईं। एक बड़ा हादसा टल गया। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। दुकान स्वामी अनुज अग्रवाल हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय और अग्निशमन अधिकारी शांतनु कुमार यादव मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed