{"_id":"60d987c98ebc3ec23565e857","slug":"fir-on-25-unknowns-who-created-ruckus-incollectorate-during-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष: नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में हंगामा करने वाले 25 अज्ञात पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष: नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में हंगामा करने वाले 25 अज्ञात पर एफआईआर
Mon, 28 Jun 2021 01:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:56 PM IST
सार
वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता को कलेक्ट्रेट से बाहर करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान शनिवार को कचहरी गेट पर हंगामा व मारपीट के मामले में कैंट पुलिस ने रविवार को 25 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस का कहना है कि वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी एसके शर्मा ने कैंट थाने में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी के मुताबिक 26 जून को वह डीएम न्यायालय में चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन ड्यूटी में फोर्स के साथ मौजूद थे। दोपहर करीब 1.45 बजे गेट नंबर एक पर हंगामा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। इसी बीच 20-25 व्यक्ति कलेक्ट्रेट परिसर में जबरन घुस गए और गेट को अवरुद्ध कर दिया।
विज्ञापन
इस कारण कोई अंदर नहीं जा पा रहा था। पुलिस ने गेट बंद करने वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे गेट से नहीं हटे। कुछ देर बाद उन लोगों ने अपने बीच के एक व्यक्ति से मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद गेट से बाहर निकाल दिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन व्यक्तियों को किनारे कर कानूून व्यवस्था को कायम किया।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, आवागमन बाधित करने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया है। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।