फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR lodged against Inspector accused of misbehaving with advocate

Gorakhpur News: अधिवक्ता से बदसलूकी के आरोप में घिरे दरोगा पर एफआईआर दर्ज

Wed, 20 Sep 2023 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Inspector accused of misbehaving with advocate

विज्ञापन
अधिवक्ता से बदसलूकी के आरोप में घिरे दरोगा पर एफआईआर दर्ज
- अधिवक्ता का आरोप, दरोगा ने मारा था थप्पड़, पत्नी ने दी थी तहरीर, नहीं दर्ज हुआ केस
- तीज के दिन थाने पहुंचकर महिला ने मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया था
- सुबह किया गया था लाइनहाजिर, फिर निलंबित, अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी तो दर्ज हुआ केस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पिपराइच इलाके में पत्नी से मारपीट के आरोप में बुलाए गए अधिवक्ता अश्वनी पांडेय को थप्पड़ मारने के आरोपों में घिरे दरोगा सोनेंद्र सिंह राठौर पर मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया। सुबह एसएसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर लाइनहाजिर किया, फिर निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया था। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार की चेतावनी के बाद पुलिस ने इस प्रकरण में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज केस की विवेचना सीओ चौरीचौरा की देखरेख में की जाएगी। उधर, अधिवक्ता इसे लेकर आक्रोशित हैं।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच के जंगल धूषण बड़ी रेववहिया गांव निवासी अश्वनी पांडेय दीवानी कचहरी में अधिवक्ता हैं। तहरीर में उन्होंने लिखा है कि पत्नी सोनम पांडेय पुत्री अवधेश पांडेय ने पिपराइच थाने में पारिवारिक विवाद में मेरे खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। उसी संबंध में पुलिस के बुलाने पर सोमवार की सुबह 10.40 बजे पिपराइच थाने में गया। वहां पर एसएसआई सोनेंद्र सिंह राठौर से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान सोनेंद्र सिंह अकारण आग बबूला हो गए। भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कहने लगे कि वकील के ड्रेस में थाने में आकर दबाव बना रहे हैं। गाली देने से मना करने पर वह थप्पड़ मारने लगे। पिटाई से श्रवण क्षमता पर प्रभाव पड़ा है। फिर उसी दिन शाम में आकर माफी मांगते हुए धमकी दी। बोले कि कहीं दबाव मत बनाओ, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतना होगा। पुलिस ने इसी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस उसके प्रार्थना की जांच कर ही है।
विज्ञापन

.....
एसएसपी को पत्नी ने भी प्रार्थना पत्र दिया
अधिवक्ता अश्वनी की पत्नी सोनम ने भी एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। सोनम ने बताया कि उसकी शादी 11 जून 2023 को अश्वनी पांडेय के साथ हुई। पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज देकर विदा किया। ससुराल वालों ने लगभग दस दिन सही ढंग से रखा, लेकिन इसके बाद दो लाख रुपये व बुलेट की मांग की। मुझे जान से मारने की कोशिश भी की गई। उसने गहने बेचकर शराब पीने का भी आरोप लगाया। सोनम ने बताया कि माता-पिता से मिलने पर मारा-पीटा गया और 17 सितंबर को सुबह 9 बजे सास, देवर, पति ने मारपीट कर घर से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed