फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR filed against doctor of Gola CHC Gorakhpur

नसबंदी करने वाले डॉक्टर के खिलाफ दी गई तहरीर, महिलाओं ने लगाया ये आरोप

Mon, 01 Mar 2021 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Mar 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against doctor of Gola CHC Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गोरखपुर जिले के गोला बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर शनिवार को आयोजित नसबंदी शिविर में दुर्व्यवहार का मामला थाने पहुंच गया है। नसबंदी कराने वाली ज्योति चन्द की सास ने रविवार को तहरीर दी और डॉक्टर वीरेंद्र कुमार सहित अन्य स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उचित कार्रवाई की बात कही। इसकी पुष्टि पुलिस ने की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


सीएचसी पर शनिवार को 18 महिलाओं की नसबंदी की गई थी। इसमें से कुछ महिलाओं ने चिकित्सक व स्टाफ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। रविवार को ज्योति चन्द की सास व अबरुस गांव निवासी पुष्पा चंद ने कोतवाली में तहरीर देकर सर्जन डॉ वीरेंद्र कुमार व ऑपरेशन करने वाले अन्य स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


तहरीर में आरोप लगाया कि नसबंदी के दौरान ज्योति चन्द से मारपीट भी की गई। इससे वह बेहोश हो गई। मारपीट व दुर्व्यवहार से ज्योति सदमे में है। उसकी हालत बिगड़ गई है। इस सिलसिले में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी सर्जन डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सीएचसी पर काम नहीं करने दिया जा रहा है। कुछ लोग मरीजों को भड़काकर शिकायत करा रहे हैं। सभी आरोप गलत व निराधार हैं। साजिशन तहरीर दिलवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed