{"_id":"6621bdd36ec3aab1060c3aa4","slug":"fine-will-be-imposed-if-garbage-is-thrown-on-the-road-municipal-commissioner-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-529919-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना : नगर आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना : नगर आयुक्त
Fri, 19 Apr 2024 06:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बृहस्पतिवार सुबह सिविल लाइंस और विजय चौक वार्ड में सफाई व्यवस्था और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का निरीक्षण किया। खोवा मंडी गली में ड्राइवर नवीन द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा था, लेकिन सड़क पर जगह-जगह कूड़ा पड़ा था। नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी को निर्देशित किया कि जो लोग घर और दुकान का कूड़ा गाड़ी में न देकर सड़क पर फेंक रहे हैं, ऐसे लोगों को चिह्नित कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
गणेश चौराहा से सिटी मॉल रोड पर रोड स्वीपिंग मशीन के ड्राइवर द्वारा डिवाइडर की सफाई न करके केवल पानी का छिड़काव किया जा रहा था, इसपर नगर आयुक्त ने रोड स्वीपिंग कराने वाली फर्म जेएस एनवायरो के प्रतिनिधि को कार्य में लापरवाही न करने की चेतावनी दी। उन्होंने जुबली इंटर कॉलेज और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज रोड पर जगह-जगह पड़े कूड़े को हटवाने और नालियों की सफाई के लिए जोनल अधिकारी को निर्देशित किया।