{"_id":"6ad53673a604550d98096f7f","slug":"festival-special-train-to-run-between-gorakhpur-and-narangi-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1490741-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर-नारंगी के बीच सात फेरे लगाएगी त्योहार विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर-नारंगी के बीच सात फेरे लगाएगी त्योहार विशेष ट्रेन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नारंगी (गुवाहाटी)-गोरखपुर के बीच साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05633 नारंगी-गोरखपुर विशेष ट्रेन 16 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
यह नारंगी से रात आठ बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 05634 गोरखपुर-नारंगी विशेष ट्रेन 18 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह गोरखपुर से रात 1:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह तीन बजे नारंगी पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन सात-सात फेरे लगाएगी। इस ट्रेन का ठहराव देवरिया सदर, भटनी, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी और गुवाहाटी सहित कई स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य श्रेणी के 14, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह और अन्य दो कोच शामिल हैं। संवाद