फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fertilizer: Now there will be a ban from 9 pm to 6 am

Gorakhpur News: फर्टिलाइजर: अब रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा प्रतिबंध

Tue, 16 Jul 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 16 Jul 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer: Now there will be a ban from 9 pm to 6 am
- पहले रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक आमजन की लगाई थी नो एंट्री
विज्ञापन

- कॉलोनी के लोगों ने फर्टिलाइजर के प्रबंधक से मुलाकात कर बताई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) ने गोरखपुर खाद कारखाना के रास्ते आवागमन पर लगे प्रतिबंध पर संशोधन करते हुए लोगों को राहत दिया है। अब रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक इस मार्ग पर आमजन के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। पहले रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया था। इस प्रतिबंध काे लेकर सोमवार को फर्टिलाइजर कैंपस में रहने वाले लोगों ने फर्टिलाइजर के प्रबंधक घनश्याम श्रीवास्तव से मुलाकात की। इसके बाद प्रतिबंध के समय में संशोधन का निर्णय लिया गया है।

एचयूआरएल ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा का हवाला देकर खाद कारखाना के रास्ते जाने वाले मार्ग पर आमजन के आवागमन के मार्ग पर रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक प्रतिबंध लगाया था। इसको लेकर फर्टिलाइजर कैंपस, उससके आसपास रहने वाले लोगों के साथ केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त था। इस प्रतिबंध से सबसे अधिक दिक्कत फर्टिलाइजर कैंपस में रहने वाले लोगों को हो रही थी। कैंपस में फर्टिलाइजर के पूर्व कर्मचारियों का करीब ढाई सौ परिवार लीज पर क्वार्टर लेकर रहता है। प्रतिबंध के बाद उनके आने-जाने के साथ उनके यहां आने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

इसे लेकर सोमवार को कॉलोनी के लोगों ने जितेंद्र कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में फर्टिलाइजर के प्रबंधक घनश्याम श्रीवास्तव से मुलाकात की। प्रबंधक ने दोनों तरफ गेट पर तैनात गार्ड से बात कर कैंपस में रहने वाले लोगों के यहां आने वाले लोगों को बात कराने के बाद जाने देने के निर्देश दिए। इस दौरान गार्डों की ओर से एचयूआरएल की ओर से जारी नए नियम से अवगत कराया गया। उन्हाेंने बताया कि छात्रों की दिक्कत को देखते हुए अब रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक आमजन के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed