{"_id":"6040eae08ebc3e8ca836205b","slug":"female-hospital-received-enquas-certificate-for-first-time-in-eastern-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी यूपी में पहली बार महिला अस्पताल को मिला एन्क्वास प्रमाणपत्र, ऐसे हुआ था निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वी यूपी में पहली बार महिला अस्पताल को मिला एन्क्वास प्रमाणपत्र, ऐसे हुआ था निरीक्षण
Thu, 04 Mar 2021 07:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Mar 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर महिला अस्पताल। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर महिला जिला अस्पताल चिकित्सा के उच्च मानदंडों पर खरा उतरा है। अस्पताल को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एन्क्वास) का प्रमाणपत्र मिला है। इस प्रमाण पत्र को प्राप्त करने वाला यह पूर्वी यूपी का पहला मंडलीय अस्पताल है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एन्क्वास) कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला अस्पताल का वर्चुअल माध्यम से सात, आठ और नौ जनवरी को असेस्मेंट किया गया था। इसके लिए केंद्र सरकार ने तीन राज्यों की टीम बनाई थी। जिसमें तमिलनाडु के डॉ. समीर सिंह, गुजरात की डॉ. नलिनी आनंद व आंध्र प्रदेश के डॉ. बीबी राव शामिल रहे।
विज्ञापन
टीम ने तीन दिनों तक ऑनलाइन मोड में अस्पताल के हर हिस्से का निरीक्षण किया। टीम ने ऑनलाइन फार्मेसी, इमरजेंसी, जनरल एडमिन, ओपीडी, लेबर रूम की व्यवस्था देखी। निरीक्षण के अंतिम टीम ने डॉक्टरों के साथ वर्जुअल बैठक किया था। इस दौरान टीम ने कुछ फीडबैक डॉक्टरों को बताया। टीम ने बताया था कि किचेन मानक के अनुरूप नहीं मिले। साथ ही अधिक मरीजों को रेफर किया गया था। इस पर अस्पताल प्रशासन को निर्देश भी दिया गया कि इस काम में सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
Trending Videos
शर्तों के साथ मिला प्रमाणपत्र
मंडलीय क्वालिटी कंसलटेंट डॉ. जसवंत मल्ल ने बताया कि महिला अस्पताल को 85 फीसदी अंकों के साथ प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इस दौरान टीम ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं। टीम को कुछ कागजात नहीं मिले। उन कागजातों को जल्द पूरा कर टीम को मुहैया करा दिया जाएगा।
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माला कुमारी सिन्हा ने कहा कि यह बड़ी सफलता है। निरीक्षण से पहले अस्पताल के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ व दूसरे कर्मचारियों ने काफी मेहनत की थी। एन्क्वास के लिए हर मानक को पूरा करने पर ध्यान दिया गया था। एडी हेल्थ व सीएमओ कार्यालय से मदद मिली।
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माला कुमारी सिन्हा ने कहा कि यह बड़ी सफलता है। निरीक्षण से पहले अस्पताल के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ व दूसरे कर्मचारियों ने काफी मेहनत की थी। एन्क्वास के लिए हर मानक को पूरा करने पर ध्यान दिया गया था। एडी हेल्थ व सीएमओ कार्यालय से मदद मिली।