फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fear of bloodshed in electoral rivalry in Gorakhpur UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023: चुनावी रंजिश में खून खराबा होने का डर, गोरखपुर पुलिस हुई अलर्ट

Sat, 06 May 2023 11:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 May 2023 11:44 AM IST
सार

आईजी जे रविंद्र ने कहा कि पुलिस हर छोटी घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रभावी कार्रवाई का आदेश दिया गया है। कहीं भी पुलिस की लापरवाही सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Fear of bloodshed in electoral rivalry in Gorakhpur UP Nikay Chunav 2023
बांसगांव इलाके में मारपीट के बाद बांसगांव कोतवाली में लगी समर्थकों की भीड़। फाइल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चुनावी रंजिश को लेकर जिले में कई जगह विवाद की घटनाएं सामने आई। अगर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो इसका अंजाम खून खराबे में सामने आ सकता है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि छोटे-छोटे मामले में बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चुनाव की तैयारी से पहले ही शहर से लेकर देहात तक छोटे-मोटे मारपीट की घटनाएं सामने आईं। वहीं मतदान के बाद बांसगांव में बवाल इतना बड़ा कि पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में मारपीट की घटनाएं सामने आईं। तो कई जगह लोगों को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। बताया जा रहा है कि कई गांव में अभी चुनाव रंजिश को लेकर लोगों के मन में गुस्सा पनप रहा है। इसका उदाहरण 2017 का निकाय चुनाव भी है, जिसमें पुलिस ने शिकायत को हल्के में लिया था और फिर सहजनवां इलाके में हत्या हो गई थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर शहर से लेकर देहात तक राजनीतिक दिग्गजों के बूथ पर नहीं निकले वोटर
विज्ञापन
विज्ञापन


केस एक
बांसगांव चौराहे पर मतदान के बाद बृहस्पतिवार को भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच मारपीट हुई। इस मामले में पहले भी बात हुई थी, लेकिन पुलिस में ज्यादा ध्यान नहीं दिया और फिर से विवाद इतना बढ़ गया कि बल प्रयोग करना पड़ा।


केस दो
गोला इलाके में मतदान के दौरान ही प्रशासनिक अधिकारी के पिता ओमप्रकाश को पीटकर मनबढ़ाें ने उनका दांत तोड़ दिया । कुछ इसी तरह तिवारीपुर के माधवपुर में भी राहुल नाम के युवक का मारपीट के सिर फोड़ दिया गया।

आईजी जे रविंद्र ने कहा कि पुलिस हर छोटी घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रभावी कार्रवाई का आदेश दिया गया है। कहीं भी पुलिस की लापरवाही सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed