फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Voters not turn out at booths of political heavyweights from Gorakhpur city to village

UP Nikay Chunav 2023: गोरखपुर शहर से लेकर देहात तक राजनीतिक दिग्गजों के बूथ पर नहीं निकले वोटर

Sat, 06 May 2023 11:17 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 May 2023 11:17 AM IST
सार

निवर्तमान मेयर सीताराम जायसवाल मिर्जापुर में रहते हैं। उन्होंने अपना मत स्विंटन स्कूल पर मतदान किया। इस बूथ पर 27.48 फीसदी मतदान हुआ। पूर्व मेयर डॉ. सत्पा पांडेय ने वार्ड नंबर 26 में एमपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूथ पर भाग संख्या 261 पर मतदान किया। इस बूथ पर 31.94 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन
Voters not turn out at booths of political heavyweights from Gorakhpur city to village
मतदान करने पहुंचे मतदाता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज अपने बूथों पर ही ज्यादा मतदान कराने में फेल हो गए। नगर निगम हो चाहे नगर पंचायत, ये राजनीति के सूरमा अपने आसपास के वोटरों को ही बूथ तक पहुंचाने में नाकाम रहे। इनके बूथों पर कुल पोल हुए औसत वोट से भी कम संख्या में वोटर घरों से निकले। कम मतदान पर अब सभी गलत वोटर लिस्ट पर ही ठीकरा फोड़ रहे हैं। जबकि, इस वोटर लिस्ट को दुरूस्त कराने की जिम्मेदारी भी इन्हीं के जिम्मे थी।

विज्ञापन


ऐसे में राजनीति के ये माहिर खिलाड़ी भले ही अपनी पार्टी में ताकत का अहसास कराते रहे हैं लेकिन यह तस्वीर तो साफ हो गई है कि अपने इलाके में इनकी पकड़ ढीली हो गई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 2012 के चुनाव से मतदान में गिरावट, बमुश्किल पासिंग मार्क पा रहे गोरखपुर शहरवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में भाजपा के दो निवर्तमान मेयर रहते हैं। निवर्तमान मेयर सीताराम जायसवाल मिर्जापुर में रहते हैं। उन्होंने अपना मत स्विंटन स्कूल पर मतदान किया। इस बूथ पर 27.48 फीसदी मतदान हुआ। पूर्व मेयर डॉ. सत्पा पांडेय ने वार्ड नंबर 26 में एमपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूथ पर भाग संख्या 261 पर मतदान किया। इस बूथ पर 31.94 फीसदी मतदान हुआ। जोकि औसत मतदान से करीब तीन फीसदी कम है। इसी प्रकार भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने मिर्जापुर में ही 739 नंबर बूथ संख्या पर मतदान किया। यहां भी 24.60 फीसदी मतदान हुआ।

दिग्गजों ने क्या कहा

निवर्तमान मेयर सीताराम जयसवाल ने कहा कि सेंट्रल स्कूल मिर्जापुर में मैंने अपने मत का प्रयोग किया। मेरे मतदान केंद्र पर 29 प्रतिशत वोट पड़े हैं। निश्चित तौर पर मतदान प्रतिशत कम है, लेकिन इसकी मुख्य वजह यह है कि यहां मुस्लिम समाज की आबादी ज्यादा है। इस समाज के लोगों ने इस बार मतदान करने में इतनी रुचि नहीं दिखाई है।

पूर्व मेयर सत्या पांडेय ने कहा कि मतदान केंद्र पर काफी देर तक रही। वहां पर कई मतदाताओं का नाम ही सूची में मिल ही नहीं रहा था। वोट डालने के लिए बहुत लोग पहुंचे थे, जिनको बाद में लौट जाना पड़ा। बीएलओ की लापरवाही से यह गड़बड़ी सामने आई है। कुछ मतदाताओं का नाम भी कट गया था। इसलिए मतदान का प्रतिशत कम हो गया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में दुष्कर्म के आरोपी की गला दबाकर हत्या, तालाब के किनारे छिपाया था शव

सपा पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि वार्ड नंबर 62, माया बाजार के जुबिली इंटर कॉलेज में बने बूथ पर वोट डालते आए हैं। नगर निगम में शुरू से मतदान कम होता आया है। बावजूद इसके दूसरे बूथों से तुलना करें तो उनके मतदान केंद्र के सभी बूथों पर ठीक-ठाक वोटिंग हुईं। इस बार भी उनके परिवार ने वहीं मतदान किया। जुबिली इंटर कॉलेज में कुल नौ बूथ हैं जहां 18 से 46 फीसदी मतदान हुआ।

पूर्व विधायक डाॅ. मोहसिन खान ने कहा कि मेरे बूथ पर कम मतदान हुआ है। इसके लिए मतदान कर्मी जिम्मेदार हैं। सुबह से ही मतदाता कतार में लग गए। लेकिन, मतदानकर्मी सुस्त गति से काम करते रहे। इसकी शिकायत नगर पंचायत के प्रशासक, उप जिलाधिकारी से की तब तेजी आई। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाता लौट गए।

पूर्व विधायक सहजनवां देव नारायन उर्फ जीएम सिंह ने कहा कि मेरे बूथ पर कुल 67.21 प्रतिशत वोट पड़े हैं। शुक्रगुजार हूं कि मतदाताओं ने मेरे अनुरोध को स्वीकार किया है। मतदाताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासपरक नीतियों पर भाजपा के पक्ष में वोट दिया है।
 

ये दिग्गज भी हुए फेल

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रबली यादव और रजनीश यादव, वार्ड नंबर 37 भरवलिया के एक ही बूथ के वोटर हैं। इनके बूथ पर करीब 40 फीसदी मतदान हुआ । नगर पंचायत उरुवा के अब्दुल कलाम नगर वार्ड के बूथ नंबर 11 पर पूर्व मंत्री, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान ने मतदान किया। इस बूथ पर 52.51 फीसदी वोट पड़े। यहां कुल वोटर 1156 हैं, जिनमें 607 ने वोट दिया।

कमोवेश, यही हाल वार्ड संख्या 15 रामजानकी नगर का रहा। यहां के मतदान केंद्र पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नीरज दुबे दुर्गेश ने अपना वोट डाला। कुल 1930 में 906 पड़े, जिससे मतदान प्रतिशत 49.42 रहा। नीरज दुबे दुुर्गेश ने कहा कि यहां के अधिकांश वोटर परदेस में रहते हैं। इस वजह से उनका वोट नहीं पड़ सका। बड़हलगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11, अब्दुल कलाम नगर के वोटर पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मो. अयूब हैं। प्राथमिक पाठशाला बड़हलगंज में डॉ. अय्यूब ने बूथ संख्या पांच पर मतदान किया। उनके बूथ पर 55 फीसदी मतदान हुआ।



पूर्व विधायक के बूथ पर हुआ मतदान
पूर्व विधायक देव नारायन उर्फ जीएम सिंह ने नगर पंचायत सहजनवां भोलाराम मस्करा इंटर काॅलेज, गाहासाड़ के बूथ संख्या - 34 पर मतदान किया। यह बूथ अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में शामिल है। इस बूथ पर मतदाताओं की संख्या 857 है, जिसमें 576 मतदाताओं ने वोट दिया।

यहां हुआ औसत मतदान
नगर पंचायत चौमुखा में विधायक फतेहबहादुर सिंह एवं पूर्व प्रमुख निर्मला जायसवाल ने 10 नंबर बूथ पर मतदान किया। यहां पर 1019 मतों 650 पोल हुए, जिसका प्रतिशत 63.78 रहा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य, चौमुखा के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश जायसवाल ने 22 नंबर बूथ पर मतदान किया। यहां 874 में 675 वोट पड़े, जिसका प्रतिशत 77.23 रहा। गोला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 06 के 14 और 15 दोनों बूथ पर 2154 में 1249 मत पड़े। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद ने बूथ नंबर 14 पर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed