फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FCI Hockey Academy champion after defeating Regional Stadium

Gorakhpur News: रीजनल स्टेडियम को हराकर एफसीआई हाॅकी एकेडमी चैंपियन

Fri, 30 Aug 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 30 Aug 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
FCI Hockey Academy champion after defeating Regional Stadium
गोरखपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर बृहस्पतिवार को रीजनल स्टेडियम में जिला स्तरीय बालक हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में एफसीआई हाॅकी एकेडमी ने रीजनल स्टेडियम को 3-2 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में मौलाना आजाद हायर सेकेंड्री स्कूल ने रीजनल स्टेडियम ब्लू को पांच गोल के अंतर से पराजित किया। दूसरे मैच में एफसीआई हाॅकी एकेडमी ने अभिनंदन इंटर काॅलेज को चार गोल के अंतर से हराया। तीसरे मैच में रीजनल स्टेडियम रेड ने 1-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल रीजनल स्टेडियम रेड व बेसिक स्कूल कैंपियरगंज के बीच खेला गया, जिसमें 4-0 गोल के अंतर से जीत दर्ज कर रीजनल स्टेडियम ने फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल एफसीआई हाॅकी एकेडमी व मौलाना आजाद हायर सेकेंड्री स्कूल के बीच खेला गया। इसमें एफसीआई हाॅकी एकेडमी ने 3-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका एनपी गौड़, नेहा सिंह, अश्वनी, दराब, मनीष गुप्ता, मोहम्मद आतिफ तथा नमन सिंह आदि ने निभाई। अंत में पुरस्कार वितरण जिला हाकी संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह ने किया। आरएसओ आले हैदर ने आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान आदित्य प्रताप सिंह “आगू”, राजेश सिंह जय यदुवंशी, रीता मिश्रा, माईकल एलेक्जेंडर, अंजू सिंह, पुनीत बालियान, रंजन मल्ल, अजय सिंह, मोहम्मद इमरान, दीपक श्रीवास्तव, मो.अकरम परवेज, मोहम्मद हमजा, रीना सिंह, एनपी गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed