फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father Requested to DM for leave from hospital to appear in JEE examination of corona infected son

पिता ने डीएम से लगाई गुहार, कहा- 'साहब, संक्रमित बेटे को जेईई परीक्षा में शामिल होने दें'

Sat, 29 Aug 2020 07:19 PM IST
vivek shukla शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर।
शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Aug 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Father Requested to DM for leave from hospital to appear in JEE examination of corona infected son
जेईई मेन - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सांथा क्षेत्र का एक युवक कोरोना संक्रमित है और पांच सितंबर को उसकी दिल्ली में जेईई मेंस की परीक्षा है।

विज्ञापन


संक्रमित सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में 27 अगस्त से क्वारंटीन है। शनिवार को उसके पिता ने डीएम के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया और बेटे के भविष्य का हवाला देकर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए यहां से छुट्टी देने की अनुमति मांगी।  
विज्ञापन


पिता ने बताया कि उसके बेटे की कोरोना रिपोर्ट 27 अगस्त को पॉजिटिव आई। प्रशासन ने संक्रमित बेटे को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन कराया। अब समस्या यह है कि बेटे की पांच सितंबर को जेईई मेंस की परीक्षा है और यह परीक्षा दिल्ली में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

राज्य स्तर से मांगा जाएगा सुझाव

पिता ने बताया कि दो सितंबर का बेटे का दिल्ली जाने के लिए टिकट बुक हुआ है। बेटे की परीक्षा का प्रवेश पत्र भी प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न किया है। इस पत्र में उन्होंने बेटे के भविष्य का हवाला देकर अस्पताल से छुट्टी मांगी है। पिता ने डीएम से अवरोध किया है कि बेटे के भविष्य को देखते हुए परीक्षा में शामिल होने के लिए अनुमति प्रदान करें।

डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि सीएमओ को निर्देश दिया है कि संबंधित संक्रमित का दोबारा नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा जाए और रिपोर्ट शीघ्रता से मंगवाने की व्यवस्था करें। साथ ही राज्य स्तर से सुझाव मांगे कि संक्रमित युवक की रिपोर्ट यदि निगेटिव आ जाती है तो क्या सात दिन में उसे परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए छोड़ा जा सकता है अथवा नहीं। जैसा निर्देश प्राप्त होगा, आगे वैसा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed