फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   father of five daughters molested girl in Gulriha Gorakhpur

Gorakhpur News: पांच बेटियों के पिता ने बच्ची से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Jul 2022 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Jul 2022 10:59 AM IST
सार

 एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि नौ साल की बच्ची से छेड़खानी का मामला समाने आया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
father of five daughters molested girl in Gulriha Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने पांच बेटियों के पिता ने नौ साल की बच्ची से छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया, फिर वह भागकर घर आई। रात में ही आक्रोशित ग्रामीण आरोपी नसरुद्दीन की तलाश में उसके घर तक पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद केस दर्ज करके शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महराजगंज के श्यामदेउरवा इलाके की रहने वाली एक बच्ची गुलरिहा इलाके में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है। वह चौथी कक्षा की छात्रा है। बृहस्पतिवार की रात मामा के घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान नसरुद्दीन आया और उसे कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने खेत की ओर लेकर चला गया। खेत में ले जाकर बच्ची से अश्लील हरकत करने लगा।
विज्ञापन


बच्ची के शोर मचाने पर वह डर गया और भाग निकला। आरोपी के चंगुल से छूटी व सहमी बच्ची घर पहुंची। इसके बाद सारी बात परिजनों से बताई। नाराज परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाया और एकत्र होकर आरोपी की तलाश में निकल गए। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर आई पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और तत्काल केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज के पास से आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed