फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   father came to daughter house in Deoria died under mysterious circumstances

देवरिया: बेटी के घर आए पिता की रहस्यमय परिस्थिति में मौत, परिजनों ने बताई ये बात

Sun, 07 Nov 2021 03:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Nov 2021 03:05 PM IST
सार

गोरखपुर से समउल्लाह शनिवार की रात में ट्रेन द्वारा गौरी बाजार पहुंचे। वहां से स्टेशन से वह कुछ ही दूर स्थित अपनी पुत्री के घर के लिए निकले। सुबह में समउल्लाह का शव बेटी के घर के पास नाली में मिला।

 

विज्ञापन
father came to daughter house in Deoria died under mysterious circumstances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले के गौरीबीजार उपनगर स्थित अपनी बेटी के घर आए पिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

            
जानकारी के अनुसार, महराजगंज जनपद के ग्राम पकड़ी चौबे थाना कोठीभार निवासी समउल्लाह (47) पुत्र दिलदार की पुत्री का विवाह उपनगर के वार्ड संख्या 5 निवासी मजीद से हुआ था। शनिवार की रात समउल्लाह गोरखपुर से ट्रेन द्वारा गौरी बाजार पहुंचे। स्टेशन से वह कुछ ही दूर स्थित अपनी पुत्री के घर के लिए निकले।
विज्ञापन


सुबह कुछ लोगों ने जलकल रोड स्थित वार्ड नंबर 5 मोहल्ले की नाली में किसी व्यक्ति का शव होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर आस-पास के लोग भी जुट गए। मृतक की पुत्री रेहाना ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने ज्यादा शराब पीकर नाली में गिरकर मौत होने की आशंका जताई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed