{"_id":"6aada73c8ee489e27e051f61","slug":"farmer-struck-by-lightning-while-irrigating-field-dies-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1455240-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खेत में सिंचाई करते समय किसान पर गिरी बिजली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खेत में सिंचाई करते समय किसान पर गिरी बिजली, मौत
विज्ञापन
पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पाली ब्लॉक के मैनापार सिवान में खेत की सिंचाई करते समय संतोष कुमार सिंह (52) बिजली की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। वहीं, सोनबरसा हड़हा गांव के सिवान में पशुओं के लिए घास काट रहे बुद्धिसागर (42) भी इसकी चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संतोष कुमार सिंह प्यारी देवी डिग्री कॉलेज के पास स्थित मैनापार सिवान में खेत की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के बीच बिजली गिर गई और वह उसकी चपेट में आ गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ठर्रापार ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिवारवालों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। सहजनवां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। संतोष के परिवार में दो बेटियां अनामिका सिंह (22) और अपराजिता सिंह (16) तथा बेटा अनूप सिंह (16) हैं।