फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Farmer son Top in Maharajganj district in 12th board exam

UP Board Result 2020: किसान के बेटे ने बोर्ड परीक्षा में किया जिला टॉप, चाय विक्रेता के बेटे ने हासिल किया दूसरा स्थान

Sat, 27 Jun 2020 07:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Jun 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
Farmer son Top in Maharajganj district in 12th board exam
हिमांशु पांडेय - फोटो : अमर उजाला।

महराजगंज के आरपीआईसी बीजापार सिसवा के हाई स्कूल छात्र हिमांशु पांडेय जिले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 93.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। यह बीजापार गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता त्रिभवुन किसान हैं। हिमांशु के बड़े भाई साफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

विज्ञापन


चार बहने हैं। हिमांशु ने बताया कि इंजीनियर बनकर पिता के सपनो को साकार करूंगा। गणित और कंप्यूटर पढ़ने में ज्यादा रूची है। खेल में कुछ खास रूची नहीं है। लेकिन खाली वक्त में प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकों को पढ़ना अच्छा लगता है।
विज्ञापन


पीएम मोदी पसंदीदा नेता हैं। उनके द्वारा की मन की बात कार्यक्रम से काफी सीख मिलती है। उन्होंने बताया कि हर दिन कम से कम 10 घंटे पढ़ाई की।
 

चाय विक्रेता का बेटा जिले में दूसरे स्थान पर

Farmer son Top in Maharajganj district in 12th board exam
अक्षय यादव - फोटो : अमर उजाला।

चोखराज तुलस्यान इंटर कालेज सिसवा बाजार के हाई स्कूल के छात्र अक्षय यादव महदेवा गांव के रहने वालेे हैं। इनके पिता का नाम रामनेवास यादव हैं। चाय की दुकान चलाते हैं। अक्षय 93.67 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरे स्थान पर है। अक्षय ने बताया कि इंजीनियर बनने की इच्छा है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन कम से कम 9 पढ़ाई की। पढ़ाई से वक्त मिलने पर कभी कभार क्रिकेट खेलता हूं। ज्ञानवर्धक पुस्तकों को पढ़ना अच्छा लगता है। गणित विषय पढ़ने में ज्यादा रूची है। माता पिता की ओर से हमेशा बेहतर ढंग से पढाई के लिए प्रेरित किया जाता है। गुरूजनो एवं माता पिता के मार्गदर्शन से यह सफलता मिली है।
 

शिकंजी बेचने वाले का बेटा बनेगा इंजीनियर

Farmer son Top in Maharajganj district in 12th board exam
शशांक जायसवाल - फोटो : अमर उजाला।

हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में 92.83 प्रतिशत अंक पाकर चौथे स्थान पर शशांक हैं। इनके पिता उत्रीचंद गोरखपुर में ठेले पर शिकंजी बेचते हैं। माता गायत्री देवी घर का काम काज देखती हैं। शशांक ने बताया कि इंजीनियर बनने की इच्छा है।

ऐसे में आगे की पढ़ाई मन लगाकर करनी है जिससे सफलता मिल सके। सतत परिश्रम करने से ही सफलता मिलेगी। इस वजह से हमेशा प्रयास जारी रखूंगा। खाली समय में क्रिकेट खेलना अच्छा लगता है। पीएम मोदी पसंदीदा नेता हैं। गणित विषय पढ़ने में ज्यादा रूची है। प्रतिदिन कम से कम आठ घंटे की पढ़ाई करता हूं। स्कूल में कभी गैरहाजिर नहीं रहा। नियमित क्लास लिया। शिक्षकों के बेहतर मार्ग दर्शन से सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed