फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   farmer son Intermediate topper Ankush Yadav and High School Abhishek Gupta became topper at Kushinagar

कुशीनगर में किसान का बेटा बना 12वीं टॉपर, 10वीं में अभिषेक का पहला स्थान, जानिए क्या है इनका अगला पड़ाव

Sun, 28 Jun 2020 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Jun 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
farmer son Intermediate topper Ankush Yadav and High School Abhishek Gupta became topper at Kushinagar
UP Board Result 2020 - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में इंटरमीडिएट में इंटर कॉलेज गाजीपुर के अंकुश यादव ने 88.20 प्रतिशत अंक हासिल किया है।

विज्ञापन

वहीं हाईस्कूल में संत पुष्पा इंटर कॉलेज ढाढ़ा के अभिषेक गुप्ता ने सर्वाधिक 92.33 प्रतिशत अंक हासिल किया है।

हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में अव्वल अभिषेक गुप्ता की मंजिल सिविल सेवा है। पटना मिश्रौली मुहल्ला निवासी ईश्वर गुप्ता के पुत्र अभिषेक संत पुष्पा इंटर कालेज ढाढ़ा के छात्र हैं। कॉलेज के साथ जिला टॉप करने की जानकारी से परिवार में जश्न का माहौल है। विद्यालय पहुंचे अभिषेक ने बताया कि वे नियमित आठ घंटे पढ़ाई करते हैं। सफलता मिलने से मन आह्लादित है।

अभिषेक ने बताया कि पढ़ाई के लिए उन्होंने स्कूल के अलावा घर में भी टाइम टेबल बना रखा है और उसी के हिसाब से पढ़ाई करते हैं। इस दौरान मोबाइल व टीवी से भी दूरी बनी रहती है। शाम को कुछ देर के लिए खेलने का वक्त भी निकालते हैं। हाईस्कूल में 92.33 प्रतिशत अंक मिलने पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि उनका लक्ष्य सिविल सेवा में जाने का है। इसके लिए वह आगे भी इसी तरह मेहनत करेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। विद्यालय की ओर से उन्हें विद्यालय बुलाकर सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर हौसला अफजाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पावरलूम मजदूर के बेटे को दूसरा स्थान

फाजिलनगर। दिल्ली के पावरलूम में मजदूर पिता के बेटे ने हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। बेटे की इस सफलता से पूरा परिवार आह्लादित है। फाजिलनगर ब्लाक के गांव महुअवां ढेकुलिया निवासी अभिषेक कुमार प्रसाद ने बताया कि उसके पिता दिल्ली के पावरलूम में मजदूरी करते हैं। बड़े भाई भी प्राइवेट नौकरी करते हैं।

पिता की इच्छा है कि बेटा पढ़ लिखकर अफसर बन जाए। अभिषेक का कहना है कि उसकी इच्छा है कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करे। इसके लिए वह तैयारी में लगा है। अभिषेक की इस सफलता पर फाजिलनगर प्रधान संघ अध्यक्ष व नवजीवन इंटर कालेज पटहेरवा के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य मीना दीक्षित, नथुनी सिंह बालिका जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक विकास कुमार सिंह भोलू, अंबरीष दीक्षित आदि ने बधाई दी है।

आर्थिक संकटों के बीच दिव्यांका ने दिखाई प्रतिभा

अहिरौली बाजार। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कालेज टीकर की हाई स्कूल की छात्रा दिव्यांका यादव ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ध्रुपती प्रसाद ने बताया कि दिव्यांका ने लगन व परिश्रम से इस लक्ष्य को हासिल किया है। लेहनी गांव के एक साधारण परिवार में पैदा हुई दिव्यांका अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और अपनी मां तथा अपने भाइयों को देती है। इसी वर्ष पिता का स्वर्गवास हो गया।

आर्थिक कठिनाइयों व पिता की मौत के सदमे के बीच इस बिटिया ने हाईस्कूल में तीसरा स्थान हासिल कर परिवार की उम्मीदों को बलवती किया है। दिव्यांका की इच्छा प्रशासनिक सेवा में जाने की है। इंटर की पढ़ाई विज्ञान वर्ग से करेगी। पूर्व प्रधानाचार्य रामनारायण सिंह, अवधेश यादव, आशुतोष बहादुर सिंह, राम नगीना सिंह, संग्राम सिंह, वीरेंद्र यादव, बृजेश सिंह सहित सभी शिक्षकों ने सफलता पर बधाई दी है।

किसान का बेटा बना टॉपर, बनना चाहता है आईएएस

तमकुहीराज। इंटर कालेज गाजीपुर के 12वीं के छात्र अंकुश कुमार यादव ने बोर्ड परीक्षा में 88.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। मूलत: बिहार प्रांत के पंचदेवरी निवासी अंकुश के माता पिता किसान हैं। अपने कठिन परिश्रम के दम पर अंकुश ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।

अंकुश ने बताया कि सामान्य कृषक परिवार का होने के चलते उसने कोचिंग में ज्यादा वक्त बिताने की जगह घर में ही स्वाध्याय पर जोर दिया। अध्यापकों से मिले निर्देशन में पाठ्य पुस्तकों के अलावा सहायक पुस्तकों का नियमित अध्ययन करने से विषयों को समझने में आसानी हुई। अब वह स्नातक की पढ़ाई के साथ सिविल सेवा की तैयारी करेगा।

सिविल सेवा की तैयारी कर रही बहन से मिलती है प्रेरणा

कसया। महर्षि अरविंद विद्या मंदिर कसया के छात्र रजनीश कुशवाहा ने इंटर में जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। 88 प्रतिशत प्राप्त करने वाले रजनीश को सिविल सेवा की तैयारी में जुटी बड़ी बहन से प्रेरणा मिलती है।
कसया नगर के वार्ड नंबर 24 निवासी रजनीश के पिता ज्ञानचंद कुशवाहा व माता शोभा देवी बेटे का नाम जिले के टॉप टेन में होने से आह्लादित हैं।

रजनीश ने बताया कि पढ़ाई के दौरान अगर कोई दिक्कत आती है तो उसका समाधान बहन गीतांजलि कुशवाहा व शिक्षकों से मिल जाता है। बहन गीतांजलि कुशवाहा सिविल सेवा की तैयारी कर रही है। रजनीश इस वर्ष आईआईटी से इंजीनियरिंग की तैयारी में जुटे हैं। रजनीश की इस सफलता पर उसके कालेज के प्रधानाचार्य चंद्रिका शर्मा व शिक्षकों ने बधाई दी है।

पिता की तरह ही शिक्षक बनना चाहता है नवनीत

कप्तानगंज। इंटर की परीक्षा में जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले नवनीत पांडेय के पिता संगीत शिक्षक हैं। पिता से प्रेरित नवनीत भी पढ़ाई करके शिक्षक बनना चाहते हैं। नवनीत पांडेय के बड़े भाई अनुराग पांडेय गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई करते हैं। नवनीत को पढ़ाई में बड़े भाई से मदद मिलती है। वह कालेज की पढ़ाई के बाद नियमित छह घंटे घर में पढ़ाई करता है।

पिता प्रेम नारायण पांडेय व मां रंभा देवी बेटे की सफलता से प्रफुल्लित हैं। रामकोला ब्लॉक के दहाउर लक्ष्मीगंज के नवनीत को जेपी इंटर कप्तानगंज के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद, उप प्रधानाचार्य विश्वंभर प्रसाद, शिक्षक रणजीत सिंह, आरडी सिंह, सगीर अहमद, अखिलेश सिंह, केएन पांडेय, चंदन कुमार आदि ने मिठाई खिलाकर शुभकामना दी।

इंजीनियर बनना चाहती हैं शिप्रा

पडरौना। भारतीय इंटर कालेज पडरौना की छात्रा शिप्रा चौबे ने इंटर की परीक्षा में जिले में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। इनके पिता मनीष चौबे एक प्राइवेट कंपनी में प्रबंधक हैं। शिप्रा ने बताया कि चाचा अवनीश चौबे इंजीनियर हैं और वह भी उन्हीं की तरह बनना चाहती है। इंटर की पढ़ाई के साथ ही उसने इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

पढ़ाई के दौरान कोई समस्या आने पर पिता व चाचा से मदद लेती है। वह आईआईटी में प्रवेश के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed